{"_id":"5b0d94b14f1c1b926e8b551f","slug":"21527616689-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तत्काल टिकटों की काला बाजारी करने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तत्काल टिकटों की काला बाजारी करने वाले दो गिरफ्तार
Updated Tue, 29 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। आरपीएफ ने मिर्जापुर आरक्षण काउंटर से तत्काल टिकटों की कालाबारी करने वाले दो आरोपियों को सोमवार गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से दो तत्काल टिकट 1240 रुपए नगद समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। दोनों के विरुद्घ रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
आरपीएफ प्रभारी सत्येंद्र यादव ने बताया कि काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि आरक्षण काउंटर से कुछ लोगों द्वारा तत्काल टिकटों की कालाबाजारी की जा रही है। इसको देखते हुए टीम ने सोमवार को आरक्षण काउंटर पर छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में मोहम्मद हुसैन निवासी तरकापुर शहर कोतवाली तथा अनुभव निवासी शिवपुरी कॉलोनी कटरा कोतवाली शामिल है। इनकी तलाशी कराई तो मोहम्मद हुसैन के पास से दो टिकट तत्काल दो टिकट फॉर्म 1150 रुपये मिले । इसी तरह अनुभव अनुभव के पास से 520 रुपया नगद व दो स्लीपर टिकट मिले। प्रभारी ने बताया कि दोनों के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरपीएफ की इस कार्रवाई से तत्काल टिकटों की काला बाजारी करने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। अक्सर काउंटर पर लाइन लगाने वाले ऐसे लोग मंगलवार की सुबह दिखाई नहीं दिए।