{"_id":"5afb26574f1c1bdb408b5937","slug":"21526408791-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस में न पहुंचने पर तीन अधिकारियों का वेतन कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस में न पहुंचने पर तीन अधिकारियों का वेतन कटा
Updated Wed, 16 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंल। समाधान दिवस पर अधिशासी अभियंता नलकूप, अधिशासी अभियंता सिंचाई और सहायक अभियंता सिंचाई के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने इनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। इस दौरान 147 में 11 मामलों का निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने एक सप्ताह के अंदर शिकायतों का निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने लापरवाही पर लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता को चेताया। किसान व्यापारी संघर्ष मोर्चा के प्रेमप्रकाश मिश्र ने बरौधा, परसिया, दिघुली आदि गांवों को सूखा ग्रस्त घोषित करने की मांग की। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से किसानों की क्षतिपूर्ति करने की मांग की। विजय नारायण मिश्र ने राष्ट्रीय राज मार्ग ड्रमंडगंज में अतिक्रमण हटाने की मांग की। नदौली के केदारनाथ शुक्ला ने महेशपुर से त्रवेणी प्रसाद शुक्ला के घर तक क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने, बामी के गेन्दालाल ने तुलसी नाला में बने क्षतिग्रस्त चेकडैम को मरम्मत कराने की मांग की। डीएम ने लघुसिंचाई विभाग को मरम्मत का निर्देश दिया गया। उपरौध अधिवक्ता समिति के सदस्यों ने दो अधिकारियों का स्थानांतरण करने की मांग की। मड़िहान तहसील में उपजिलाधिकारी सविता यादव ने भूमि विवाद समेत 51 मामलों में एक का निस्तारण किया। बोतल में गंदा पानी लेकर पहुंचे कुछ लोगों ने दूषित पेयजल आपूर्ति की शिकायत की।