{"_id":"5a70b8ec4f1c1b4d588b5b42","slug":"21517336812-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय तेज बेंदबाज के साथ दौड़ेगा मिर्जापुर शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय तेज बेंदबाज के साथ दौड़ेगा मिर्जापुर शहर
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
मैराथन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। नगर के लालडिग्गी से चार फरवरी को शुरू होने वाली मैराथन को केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज रहे आरपी सिंह के साथ बड़ी संख्या में नागरिक इसमें हिस्सा लेकर स्वच्छ और स्वस्थ रहने का संदेश देते हुए लोगों को प्रेरित करेंगे। यह जानकारी नगर के लालडिग्गी स्थित लायंस स्कूल में रोटरी क्लब मिर्जापुर के अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल और लायंस क्लब मिर्जापुर की अध्यक्ष संगीता अग्रवाल ने दी।
उन्होंने कहा कि चार फरवरी को सुबह सात बजे से मैराथन शुरू होगी। स्वच्छ व स्वस्थ मिर्जापुर एवं नमामि गंगे थीम के साथ शहर लोग मैराथन में हिस्सा लेंगे। पांच किलोमीटर की मैराथन लालडिग्गी स्थित लायंस स्कूल से शुरू होकर मुसफ्फरगंज, नारघाट, त्रिमोहानी, सुंदर घाट, बरियाघाट, गिरधर का चौराहा, डंकीनगंज, लालडिग्गी होते हुए रोटरी क्लब कार्यालय आकर समाप्त होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए नगर के कई स्थानों पर रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। मैराथन में विजेताओं को क्लब की ओर से पुरस्कृत भी किया जाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान स्तुति अग्रवाल, बीना गोयनका, मीनू मिश्रा एवं विश्वनाथ अग्रवाल मौजूद रहे। (ब्यूरो)