{"_id":"5a43eac14f1c1b09788b5322","slug":"21514400449-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंची टीम
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2017-18 के तहत ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का सत्यापन शुरू हो गया है। जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे की अध्यक्षता में गठित दस सदस्यीय समिति ने स्कूलों का निरीक्षण किया। सत्यापन के बाद समिति रिपोर्ट बीएसए को सौंपेगी।
विकास खंड मझवां में समिति की सदस्या निराशा सिंह ने के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बधवा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय विदापुर तथा सीखड़ सहित दर्जनों स्कूलों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापकों द्वारा ऑनलाइन फार्म भरते समय दर्ज किए गए सुविधाओं को जांचा। जांच के दौरान विद्यालयों के संचालन और रखरखाव, स्कूलों में मध्यान्ह भोजन की स्थिति, शुद्घ भोजन, जल संचयन की स्थिति, भोजन के बाद और पूर्व हैंडवाश, सुरक्षित व शुद्घ पेयजल की उपलब्धता, शौचालय की व्यवस्था, व्यवहार परिवर्तन और क्षमता निर्माण, बालिकाओं की समस्या और उनके निस्तारण, किशोरियों की समस्याओं, स्कूलों में बाल संसद की स्थिति आदि बिंदुओं की जांच किया। वहीं दूसरे सदस्य रविकांत द्विवेदी ने विकास खंड सिटी के उच्च प्राथमिक विद्यालय रानीबारी, सादी बनकट, नौहा, मनौआ, हनुमतनगर, जिउती तथा प्राथमिक विद्यालय अर्जुनपुर पाठक, भोजहां, बिकना, दूबेपुर यादव बस्ती, खरहरा, खुटहा, मझिगवां, पिपराडाड़ आदि स्कूलों का निरीक्षण किया। जनपद में स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए गठित समितियों द्वारा चार व पांच स्टार और तीन स्टार दो वर्गों में विभाजित स्कूलों का स्थलीय सत्यापन किया जा रहा है। इसके लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन, मुख्य चिकित्साधिकारी, बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी, अधिशासी अभियंता जल निगम, डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी सहित दस सदस्यीय टीम निर्धारित स्कूलों का निरीक्षण कर रही है।
डीपीआरओ ने शौचालयों का किया निरीक्षण
पड़री। पहाड़ी विकास खंड के गहिरा गौरा राजा, ढाढ़ीराम ग्राम पंचायत में डीपीआरओ बालेश्वरधर द्विवेदी ने औचक निरीक्षण किया। जिसमें शौचालय आवास आदि की जांच किया। ग्राम सभाओं में शौचालय आवास के लाभार्थियों से जानकारी ली। गहिरा ग्राम सभा में लाभार्थियों द्वारा शौचालयों में टाइल्स लगाने पर ग्राम प्रधान नखड़ू यादव व लाभार्थियों की पीठ थपथपाई। डाढ़ीराम में मानक के अनुरूप शौचालय नही होने पर कड़ी नाराजगी जताई। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी भावना यादव, एडीओ पंचायत धनंजय कुमार व ब्लॉक की टीम उपस्थित रही।