फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   मा विंध्याचल के चरण स्पर्श पर 24 घंटे रहेगा प्रतिबंध

मा विंध्याचल के चरण स्पर्श पर 24 घंटे रहेगा प्रतिबंध

Fri, 08 Sep 2017 12:11 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
मा विंध्याचल के चरण स्पर्श पर 24 घंटे रहेगा प्रतिबंध
विंध्याचल। प्रशासनिक भवन में गुरूवार की शाम जिला प्रशासन एवं पंडा समाज के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयेेजित की गई। जिसमें पुलिस अधीक्षक ने मंदिर सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्थानीय पास, मंदिर सुरक्षा हेतु बैरिकेटिंग, गंगा घाटों पर बैरिकेटिंग तथा मॉ विन्ध्यवासिनी माता के चरण स्पर्श 24 घंटे पूर्ण प्रतिबंधित लगाने का निर्देश देते हुए 11 बिंदुओं पर पंडा समाज के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की।
विज्ञापन

बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि यात्रियों के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मेले व्यवस्था में दुर्व्यवस्था फैलाने वाले को किसी रूप में बख्शा नहीं जाएगा। मेला परिषद में अराजकता फैलाने वाले पर सीसी फुटेज के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। नवरात्रि ामेले में बनने वाले स्थानीय पास को विभागीय जांच के बाद जारी किया जाएगा। मंदिर परिसर में पुरोहितों की पहचान पत्र समेत वेशभूषा पर विशेष ध्यान देते हुए पुरोहिती करने का अधिकार िदया जाएगा । यात्रियों के लिए लाइन व्यवस्था में नि:शुल्क प्याऊ तथा सड़कों पर मेटिंग व्यवस्था के साथ हवा के लिए पंखे लगाने की योजना बनाई जा रही है। नवरात्र मेला एवं मुरारी बापू के कार्यक्रम एक साथ होने के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए बाहर की फोर्स बुलाने की बात बताई गई। एसपी ने कहा कि विंध्याचल के हर चौराहा पर बैरिकेंटिग किया जाएगा । भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। इस दौरान मौजूद नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने मंदिर सुरक्षा हेतु पंडा समाज से सहयोग की अपेक्षा की। अराजक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने की बात कही। बैठक में पंडा समाज के अध्यक्ष राजन पाठक, अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश स्वरूप पांडे , नगर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह, थानाध्यक्ष विंध्याचल समेत कोषाध्यक्ष गौतम द्विवेदी ,शेखर शरण उपाध्याय, प्रभंजन द्विवेदी ,मनोहर द्विवेदी ,अश्वनी उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed