{"_id":"59a312774f1c1b89548b4618","slug":"21503859319-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता अभियान को जागरूकता जरूरी: अनुप्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता अभियान को जागरूकता जरूरी: अनुप्रिया
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। स्वच्छ भारत अभियान के तहत लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने रविवार को एक अनूठी पहल की। केंद्रीय राज्यमंत्री ने स्वच्छता के प्रति प्रेरित करते हुए बनी ‘टायलेट एक प्रेमकथा’ फिल्म जिलाधिकारी विमल कुमार दुबे, छानबे विधायक राहुल कोल, प्रधान, सफाई कर्मी और उनकी पत्नियों सहित देखा। सांसद ने कहा कि स्वच्छता और खुले में शौच नहीं करने के लिए लोगों में जागरूकता जरूरी है। इसके पहले व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ई रिक्शा पर बैठ कर राजश्री पैलेस पहुंची।
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए हम सब को मिल कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का काम करना होगा। हमारे गांव और शहर खुले शौच से मुक्त, शौचालय युक्त हो यह हम सब की जिम्मेदारी है। जिलाधिकारी विमल कुमार दुबे ने कहा कि केन्द्रीय राज्य मंत्री द्वारा जिले को स्वच्छ और खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए ‘टायलेट एक प्रेमकथा’ फिल्म द्वारा जागरूकता कार्यक्रम से अनूठी पहल किया है। हमारा गांव, नगर स्वच्छ हो यह हम सबकी जिम्मेदारी है। मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन, भारतीय माइक्रो क्रेडिट के प्रबंध निदेशक विजय पांडेय ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। संचालन हरीशंकर सिंह और जिला समन्वयक विनोद श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम मेंरमाशंकर सिंह पटेल, डा. शिव प्रसाद विश्वकर्मा, बृजभूषण सिंह, रामकुमार विश्वकर्मा, जय पांडेय, डा. अनिल सिंह पटेल, संजय उपाध्याय, सुजीत पटेल, राजकुमार पटेल, अनिल सिंह, राधेश्याम पटेल, दुर्गेश पटेल, डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी, मनोरंजन अधिकारी अंजू राय और ऋषभ कुमार आदि मौजूद रहे।