फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जन्म शताब्दी पर 15 भाजपाजनों ने किया रक्तदान

जन्म शताब्दी पर 15 भाजपाजनों ने किया रक्तदान

Thu, 10 Aug 2017 12:48 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
जन्म शताब्दी पर 15 भाजपाजनों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
मिर्जापुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर जिला अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में भाजपाजनों ने रक्तदान किया। विधायक रत्नाकर मिश्रा, मझवां विधायक सुचिश्मिता मौर्य सहित 15 भाजपाजनों ने रक्तदान किया। ब्लड बैंक में जगह नहीं होने के कारण अन्य भाजपाजनों को वापस लौटना पड़ा। रक्तदान के लिए 179 भाजपाजनों ने पंजीयन कराया था। इसके शहीद उद्यान में शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूर्व जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, संतोष गोयल व विष्णु सोनकर, दिलदार सोनकर ने मार्ल्यापण कर श्रद्घासुमन अर्पित किया।
जिला अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए नगर विधायक ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान होता है, एक यूनिट रक्तदान से कई लोगों की जान बचती है। रक्तदान से सेहत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि रक्तदान के लिए जन जागरुकता की आवश्यकता है। जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी ने कहा कि जनता बढ़ चढ़ कर रक्तदान करे। जिससे किसी भी व्यक्ति की मौत रक्त की कमी से नही होने पाए। कार्यक्रम को पूर्व सांसद राम सकल, गंगा सागर दूबे, सुरेंद्र सिंह, रमेश दूबे, आशुकांत चुनाहे, श्याम सुंदर केसरी, प्रदीप सोनकर, मालती त्रिपाठी, संतोष गोयल, विद्याधर तिवारी, बृजभूषण सिंह ने भी संबोधित किया। इस दौरान अशोक मौर्य, अमित सिंह, जय सिंह, विनोद शंकर पांडेय, जवाहिर मोर्य, नंदलाल केसरी, जगदीश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
शिविर में भाजपाजनों ने किया रक्तदान
मिर्जापुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर साधना सिंह, अभिलाष राय, अखिलेश मिश्रा, अभय सिंह, राज बहादुर सिंह, मनोज दूबे, पीएन सिंह, गोपाल सिंह, जंग बहादुर सिंह, राहुल दूबे, सत्यम मिश्रा, सुशील यादव सहित 15 भाजपाजनों ने रक्तदान किया। इस दौरान एसआईसी डा. ओपी शाही, डा. राजन कुमार, डा. प्रदीप, राम सागर तिवारी, कंचन लता द्विवेदी, शशि प्रभा, नंदलाल यादव, माला सिंह, सुमन राय आदि ने रक्तदान में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed