{"_id":"5969199a4f1c1be1178b464d","slug":"21500060058-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन बढ़ाने को निकली साइकल रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन बढ़ाने को निकली साइकल रैली
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। बरियाघाट स्थित बीएसए कार्यालय से स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों ने शुक्रवार को साइकल रैली निकाला। साइकल रैली द्वारा बच्चों ने परिषदीय स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के प्रति लोगों को जागरूक किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशानुरुप कोई भी बच्चा अशिक्षित नहीं रहे, शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों को बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित करें। रैली बरियाघाट से शुरु होकर घंटाघर, पेहटी चौराहा, गिरधर का चौराहा, महुवरिया, तहसील चौराहा होते संस्कार पब्लिक स्कूल में समाप्त हुई।
बीएसए ने कहा कि शिक्षा के बिना मनुष्य का सर्वागीण विकास संभव नहीं है। शिक्षा ही राष्ट्र को विकसित और समृद्घ बनाने का एकमात्र रास्ता है। रोटरी क्लब मिर्जापुर डायमंड के सचिव अनंतराज भंडारी ने कहा कि स्त्रियों, प्रौढ़जनों सहित सभी अशिक्षित लोगों को भी शिक्षित करना है। जिला समन्वयक भूपनाथ द्विवेदी ने कहा कि शिक्षक लोगों को नामांकन के लिए प्रेरित करें। स्काउट के कुलदीप शुक्ला, सत्यंबदा सिंह, रविकांत द्विवेदी ने भी लोगों को नामांकन बढ़ाने पर बल दिया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रंजीत सिंह ने कहा कि पूर्ण साक्षरता के सपने को पूरा करने का प्रयास किय जाएगा। रैली में संस्कार पब्लिक स्कूल सहित विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान रीतू भंडारी, पंकज खत्री, विजय मिश्रा, सुनील, इंदू गुप्ता, दिलशाद खां, इमरान खां, केके पांडेय, जगमीत सिंह, अरुण टंडन, संतोष तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन