फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   गरीबों के हित में काम कर रही सरकार

गरीबों के हित में काम कर रही सरकार

Wed, 28 Jun 2017 12:27 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
गरीबों के हित में काम कर रही सरकार

विज्ञापन
मिर्जापुर। भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। इसी के तहत भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाई जा रही है। इसके लिए भाजपा पदाधिकारियों द्वारा जन कल्याणकारी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। नगर के घंटाघर मैदान में आयोजित सभा में मुख्य वक्ता क्षेत्रीय मंत्री काशीक्षेत्र दर्शना सिंह ने मुद्रा योजना, सुकन्या योजना, डिजिटल इंडिया, कौशल विकास आदि के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार गरीबों के हित में काम कर रही है।

नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने जनता को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास के सिद्घांत पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश विकास के पथ पर बढ़ रहा है। इस दौरान श्याम सुंदर केसरी, चंद्राशु गोयल, लल्लूराम मोदनवाल, विष्णु सोनकर, आनंद सिंह, श्याम सिंह, नितिन विश्वकर्मा, गिरिश बरनवाल, उमा बरनवाल, मयंक गुप्ता, अलंकार जायसवाल, मृत्युंजय त्रिपाठी, अभय मिश्रा आदि मौजूद रहे। वहीं अहरौरा नगर में जन कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी मौजूद लोगों को दी गई। मुख्य अतिथि व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने मौजूद लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री सुराक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, स्वच्छ भारत योजना आदि जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं, जिससे जनता सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सके। वहीं अधिकारी और कर्मचारी भी सरकार की योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों को लाभांवित करें। इसके लिए योजनाओं का प्रचार प्रसार कराएं। इस दौरान दिनेश प्रताप सिंह, महेंद्र सिंह, विनोद सिंह, मनोज सोनकर, रमेश जायसवाल, श्यामलाल मौर्य, सुजीत केशरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed