फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   एक को मतदान व तीन जुलाई को होगी मतगणना

एक को मतदान व तीन जुलाई को होगी मतगणना

Thu, 15 Jun 2017 12:23 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
एक को मतदान व तीन जुलाई को होगी मतगणना
विज्ञापन

मिर्जापुर। निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायतों के प्रधान, बीडीसी, ग्राम व जिला पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर उपचुनाव की घोषणा कर दिया है। जिले में प्रधान के एक, ग्राम पंचायत सदस्य के चार, क्षेत्र पंचायत सदस्य के तीन पदों के लिए डीएम ने मंगलवार को अधिसूचना जारी किया। मतदान एक जुलाई और मतगणना तीन जुलाई को होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी बिमल कुमार दूबे ने बताया कि उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया 20 जून से शुरू होगी। उन्होंने निर्वाचन अधिकारियों को चुनाव क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता का पालन कराने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है, साथ ही मतदान केंद्रों पर पानी, बिजली की समुचित व्यवस्था करने की हिदायत दिया है।
जनपद में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए लालगंज के बसही कला, राजगढ़ के राजापुर और सीखड़ के हासीपुर में उपचुनाव होगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधान पद के लिए लालगंज के बामी में महिला के लिए आरक्षित पद पर उप चुनाव होगा। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए कोन के मुजेहरा कला, राजगढ़ के ददरा और छीतमपुर तथा हलिया के खुटही में उप चुनाव होगा। उप चुनाव के दौरान नामांकन पत्र 20 जून को पूर्वान्ह दस बजे से अपरान्ह चार बजे तक, नामांकन पत्रों की जांच 22 जून, नाम वापसी 24 जून को ब्लॉक मुख्यालय पर होगा। इसके बाद मतदान एक जुलाई को तथा मतगणना तीन जुलाई को होगा। वहीं मतदान निर्धारित स्थलों पर होगा।
विज्ञापन

प्रधान, बीडीसी, ग्राम व जिला पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी बिमल कुमार दूबे ने निर्वाचन अधिकारी आरओ व उप निर्वाचन अधिकारी एआरओ को तैनात किया है। जिसमें सीखड़ ब्लॉक में आरओ प्रमोद कुमार सिंह और एआरओ राजेश कुमार सिंह, राजगढ़ ब्लॉक में आरओ रत्नाकर सिंह और एआरओ कर्नल अशोक सिंह, लालगंज में आरओ सुनील पाल और एआरओ सूर्य नारायण पांडेय, कोन ब्लॉक में आरओ नीरज अग्रवाल और एआरओ अमरेश दूबे तथा हलिया में आरओ राममिलन यादव और एआरओ अरुण कुमार सिंह को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed