फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जिले में योग की अलख जगा रहा विंध्य योग सेवा धाम

जिले में योग की अलख जगा रहा विंध्य योग सेवा धाम

Wed, 14 Jun 2017 12:43 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
जिले में योग की अलख जगा रहा विंध्य योग सेवा धाम
फोटो-
विज्ञापन

योग की अलख जगा रहा विंध्य योग सेवा धाम
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हजारों को कराएंगे योग
अमर उजाला ब्यूरो
मिर्जापुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तैयारियां जोरों पर हैं। विंघ्य योग सेवा धाम जनपद में योग की अलख जगाए हुए है। जगह-जगह शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। संस्थापक योगी भोलानाथ व योगी ज्वाला प्रसाद अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
योगी भोलानाथ ने बताया कि योग स्नायुतंत्र व कंकाल तंत्र को लय में लाता है। इससे शारीरिक स्वास्थ्य बना रहता है। यह हृदय तथा नाड़ियों के स्वास्थ्य के लिए हितकर अभ्यास है। योग के आठ अंग यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, ध्यान धारणा, समाधि होते हैं। वे विगत 10 वर्षों से करीब एक हजार योग शिविर के माध्यम से लोगों को योगाभ्यास करा कर निरोगी रहने का मंत्र दे चुके हैं। भोलानाथ विगत एक महीने से जगह-जगह योग शिविर आयोजित कर लोगों जागरूक कर रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजकीय वृद्घाश्रम विंध्याचल, राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह सहित कई स्थानों पर शिविर की योजना है। योगी भोलानाथ का पूरा परिवार ही योग के प्रति समर्पित है। पंफ्लेट, जनसंपर्क, जागरण यात्रा के जरिए लोगों को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

इनसेट
योग ऋषियों का अमूल्य उपहार
मिर्जापुर। जिलाधिकारी विमल कुमार दूबे ने योग को ऋषियों का अमूल्य उपहार बताते हुए कहा कि यह मनुष्य व प्रकृति के बीच सामंजस्य बनाने का जरिया है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं। स्वयं सेवी संगठनों में काफी उत्साह है और वे योग शिविरों का संचालन कर रहे हैं। प्रचार-प्रसार भी खूब किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
युवा संगठन की शान में चार चांद लगाएगा योग दिवस
मिर्जापुर। राष्ट्रीय कैडेट कोर भी तैयारी कर रहा है। 101 यूपी बटालियन एनसीसी मिर्जापुर की ओर से 15 से 21 जून तक लगातार विभिन्न स्थलों पर कैडटों द्वारा योगाभ्यास कराया जा रहा है। एनसीसी कैडेट खुद राजकीय पालिटेक्निक ग्राउंड पर योग करेंगे। समादेशक अधिकारी कर्नल संजय कुमार वर्मा एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्नल एमएम अहमद ने बताया कि सूबेदार मेजर राम प्रकाश यादव, मेजर वीसी कौशिक, कैप्टन घनश्याम सिंह तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed