फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   कारागार मंत्री ने गांवो में जाकर लिया चुनाव का जायजा

कारागार मंत्री ने गांवो में जाकर लिया चुनाव का जायजा

Mon, 08 Apr 2019 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
कारागार मंत्री ने गांवो में जाकर लिया चुनाव का जायजा
राजगढ़। प्रदेश सरकार के कारागार राज्य मंत्री जय कुमार सिंह ने शनिवार को मिर्जापुर संसदीय क्षेत्र के राजगढ़ इलाके में चुनाव का जायजा लिया। कई गांवों में जाकर ग्रामीणों से चुनाव के मुद्दे पर बातचीत की।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री जय कुमार सिंह उर्फ जैकी शनिवार की सायं मिर्जापुर जनपद मुख्यालय से बाईरोड सोनभद्र के करीब धनसीरिया गांव पहुंचे। जहां उन्होंने प्रधान अखिलेश्वर सिंह के घर पहुंचकर चाय की चुस्की लेते हुए ग्रामीणों से सांसद के चुनाव के संबंध में चर्चाएं की। कई बस्तियों में जाकर उन्होंने इस संबंध में ग्रामीणों से बातचीत किया। ग्रामीणों से विकास के मुद्दों के साथ पेयजल की समस्या, गांव में संपर्क मार्ग, शिक्षा की व्यवस्था, रोजगार के पहलू,मनरेगा के कार्य के साथ साथ पेंशन, छात्रवृत्ति, राशन कार्ड के बारे में ग्रामीणों से पूछताछ की। इस बार पुन: अपना दल के खाते में इस सीट के जाने के बाद प्रदेश सरकार द्वारा अलग-अलग ब्लॉकों में प्रदेश सरकार के नुमाइंदे जाकर के पता कर रहे हैं। इस बार क्या स्थिति है भारतीय जनता पार्टी के लोग सहयोग कर रहे हैं कि नहीं। क्या स्थिति है इसकी पूरी तरह से गांव में जा कर के जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed