फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बहन के साथ दुराचार करने वाले भाई को आजीवन कारावास

बहन के साथ दुराचार करने वाले भाई को आजीवन कारावास

Fri, 29 Mar 2019 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
बहन के साथ दुराचार करने वाले भाई को आजीवन कारावास
मिर्जापुर। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश भगवती प्रसाद सक्सेना ने सगी छोटी बहन से दुराचार करने के आरोपी भाई का दोष सिद्ध होने पर आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के अनुसार, चुनार कोतवाली क्षेत्र निवासिनी 17 वर्षीय किशोरी ने 17 जुलाई 2017 को कोतवाली में तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि 17 जुलाई को जब उसके माता पिता मजदूरी के लिए घर से बाहर गए थे तो उसका भाई घर में आया। शाम करीब चार बजे उसे अकेला पाकर मारने-पीटने लगा और धमकाने के बाद उससे दुराचार किया। घटना के बाद आरोपी भाई भाग गया। देर शाम को माता पिता के घर आने पर उसने आपबीती सुनाई तो वह दंग रह गए। वह माता पिता के साथ कोतवाली पहुंची और भाई के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए पीड़िता का मेडिकल कराया और न्यायालय में 164 का बयान दर्ज कराया। विवेचना के बाद पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया था। अभियोजन की तरफ सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी पंकज कुमार सिंह ने छह गवाह प्रस्तुत कराया। अधिवक्ताओं की दलील, पत्रावली और अभियोजन की तरफ से साक्ष्य से भाई का अपराध सिद्ध हो गया। अभियोजन पक्ष ने कहा कि आरोपी ने भाई बहन के पवित्र रिश्ते को नष्ट किया है। इसलिए उसे अधिक से अधिक सजा से दंडित किया जाए। न्यायालय ने राकेश साहनी को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई और 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाकर जेल भेज दिया। जुर्माने की राशि अदा न करने पर एक महीने के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed