फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पानी की टंकी के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

पानी की टंकी के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 03 Mar 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
पानी की टंकी के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
शेरवां। पानी की टंकी का निर्माण न कराने पर शनिवार को जाफरखानी ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि पानी की टंकी नहीं बनाई गई तो वे लोकसभा चुनाव में वोटिंग नहीं करेंगे।
विज्ञापन

विंध्य पर्वत शृंखला की पहाड़ी वादियों की गोद में स्थित गांव शेरवां, चकलठिया, नौडीहा, जाफरखानी और रामपुर के ग्रामीणों को खारा पानी मिलता है। ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के बाद से चुने गए जनप्रतिनिधि यहां के ग्रामीणों को खारा पानी से निजात दिलाने के नाम पर सिर्फ आश्वासनों की घुट्टी पिला रहे हैं। यहां के आधे दर्जन गांव के सरकारी और गैर-सरकारी हैंडपंपों समेत कुओं से खारा पानी निकलता है। मीठा जल उपलब्ध कराने के नाम पर हर विधानसभा और लोकसभा के लिए चुने गए जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्राम पंचायत शेरवां में पानी टंकी का निर्माण कराने का कोरा आश्वासन दिया जाता है लेकिन जनप्रतिनिधि अपने वादे की कसौटी पर खरा नहीं उतरे हैं। इससे नाराज जाफरखानी के ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी भड़ास निकाली। चेतावनी दी है कि खरा पानी से निजात दिलाने के लिए सरकारी पानी की टंकी का निर्माण नहीं हुआ तो वे लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। पानी की टंकी के निर्माण को लेकर प्रदर्शन करने वालों में पुनीत कुमार, सरिता मौर्य, प्रेम नारायण सिंह, रामजनम, लक्ष्मण प्रसाद, दुर्गेश, ओमकार यादव, भगवान दास, चंद्रबली आदि लोग शामिल थे। इस संबंध में ग्राम प्रधान पुनीत कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि पानी टंकी के निर्माण के लिए ग्राम पंचायत से प्रस्ताव बना कर क्षेत्रीय विधायक रमाशंकर सिंह पटेल को दिया गया है। केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल समेत जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed