फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ट्रेन से कटकर आईटीआई के छात्र की मौत

ट्रेन से कटकर आईटीआई के छात्र की मौत

Fri, 10 Aug 2018 01:52 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर आईटीआई के छात्र की मौत
मिर्जापुर। आईटीआई की परीक्षा देने मिर्जापुर आ रहे एक छात्र की गुरुवार की सुबह नौ बजे मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर दो से रेल लाइन पाकर करते समय मुंबई से अगरतला जा रही ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे पिता ने आरोप लगाया कि एक टीटी टिकट चेकिंग के दौरान मेरे पुत्र को दौड़ाया गया। बचने के लिए भागते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। जीआरपी का कहना है कि किसी के खिलाफ तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चुनार कोतवाली क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी जयहिंद भारती (26) पुत्र मुन्नालाल वर्ष 2014 में एमए की पढ़ाई पूरी करने के बाद जेपी आईटीआई कालेज चुनार से आईटीआई कर रहा था। परीक्षा निर्धारित होने पर उसका सेंटर देहात कोतवाली क्षेत्र के महावीर इंटर कालेज लप्सी में आया हुआ था। गुरुवार को वह परीक्षा देने के लिए चुनार से सुबह सात बजे चोपन इलाबाद पैसेंजर पकड़कर मिर्जापुर आ रहा था। सुबह करीब नौ बजे ट्रेन मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंचकर खड़ी हुई। पिता का आरोप है कि छात्र ट्रेन से उतरने के बाद जैसे ही प्लेटफार्म पर पहुंचा वैसे ही थोड़ी दूर पर खड़ा एक टीटी उसको बुलाने लगा। नहीं आने पर दौड़ा लिया। जिसके डर से जयहिंद भागते हुए पूर्वी छोर पर पानी की टंकी के पास प्लेटफार्म नंबर दो से रेलवे लाइन पर कूदकर पटरी पार करने लगा। इसी दौरान मुंबई से अगरतला जा रही ट्रेन आई गई। जिसकी चपेट में आकर कट गया। यह देख साथ में मौजूद छात्र ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी। उधर टीटी वहां से फरार हो गया। जानकारी होने पर पहुंचे जीआरपी प्रभारी केदारनाथ मौर्या ने शव को पटरी से उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed