{"_id":"5a8f0b614f1c1bbe218b4963","slug":"201519324001-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में गायब मिले शिक्षक व अनुदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में गायब मिले शिक्षक व अनुदेश
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। जिला मुख्यालय पर स्थापित कंट्रोल रूम से गुरुवार को छानबे और जमालपुर ब्लाक के दो प्राथमिक विद्यालयों की निगरानी की गई। इस दौरान तीन शिक्षक और एक अनुदेशक नदारद मिले। इसके गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने अनुपस्थित शिक्षक और अनुदेशकों से जवाब मांगा है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने प्राथमिक विद्यालयों की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की है। कंट्रोल रूम से शिक्षकों, अनुदेशकों और शिक्षामित्रों की उपस्थिति की जांच की जा रही है। गुरुवार को कंट्रोल रूम से जांच के दौरान छानबे क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बजटा में सहायक अध्यापक अजय कुमार, अनुभव कुमार श्रीवास्तव और अनुदेशक आनंद सिंह बिना की किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिले। जमालपुर ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय धारा प्रथम से सहायक अध्यापक अखिलेश कुमार बिना सूचना के नदारद थे। बीएसए ने गायब शिक्षकों और अनुदेशक से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। समुचित जवाब नहीं देने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। बीएसए ने कहा कि प्रतिदिन कंट्रोल रूप से तीस विद्यालयों को फोन कर उपस्थिति की जांच की जाती है। इस दौरान नदारद मिलने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई होगी।