फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बजट फिर भी तीन माह से नही मिला मानदेय

बजट फिर भी तीन माह से नही मिला मानदेय

Thu, 28 Dec 2017 12:13 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
बजट फिर भी तीन माह से नही मिला मानदेय

विज्ञापन
चील्ह। विकास खंड कोन के शिव मंदिर में पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति की बैठक बुधवार को हुई। जिसमें बीते तीन माह से अनुदेशकों को मानदेय नहीं मिलने पर कड़ी नाराजगी जताया गया। अध्यक्षता करते हुए जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारियों द्वारा मानदेय भुगतान में काफी लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अनुदेशकों के मानदेय के लिए बजट भेजने के बाद भी बीते तीन माह से मानदेय नही मिला है। जिससे विकास खंड कोन और जमालपुर के अनुदेशकों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारियों द्वारा मानदेय को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। अनुदेशक कई बार मानदेय के लिए गुहार लगा चुके हैं, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नही की गई है। संचालन करते हुए कोन ब्लॉक अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह ने कहा कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही की वजह से विगत तीन माह से मानदेय नही मिल पाया है, जिससे अनुदेशकों एवमं उनके परिवार के लोगों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। परियोजना कार्यालय से फ़रवरी तक का मानदेय हर जिले पर भेजा जा चुका है।बैठक में विनय सिंह, नीतीश सिंह, अमित सिंह, नागेश्वर सिंह, अनुराग सिंह, बृजबाला सिंह, संध्या सिंह, अमित मिश्रा, मनोज वर्मा, अखिलेश सोनकर आदि ने एक स्वर में मानदेय भुगतान जल्द करने की मांग किया है, साथ ही मानदेय भुगतान नही होने पर धरना प्रदर्शन करने की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed