{"_id":"5a3ff4794f1c1b001c8babf4","slug":"201514140793-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद की कार्य प्रणाली से रूबरु होंगे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसद की कार्य प्रणाली से रूबरु होंगे युवा
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। नगर के महंथ शिवाला में भारत यूथ संसद का आयोजन 26 दिसंबर से होगा। सृष्टि फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 16 से 25 आयु वर्ग के युवाओं को भारतीय संसद की कार्य प्रणाली से रूबरु कराया जाएगा। साथ ही संसद में होने वाली कार्रवाई, प्रणाली, चर्चा, प्रस्ताव, बजट आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। जनपद में इस तरह का पहला कार्यक्रम है। रविवार को विजयपुर कोठी में डा. नीरज त्रिपाठी के आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान संयोजक अनुज कुमार सिंह ने कहा।
उन्होंने कहाकि कार्यक्रम का आयोजन डा. नीरज त्रिपाठी के निर्देशन में हो रहा है। इस कार्यक्रम में चयन प्रक्रिया वीडियो प्रस्तुतीकरण, बहुविक्लपीय परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन, व्यक्तिगत साक्षात्कार के माध्यम से होगा। इसके बाद चयनित प्रतिभागियों का एक छदम संसद निर्माण भी किया जाएगा। जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, सांसद आदि का चयन किया जाएगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम में प्रतिभागियों को संसदीय कार्यप्रणाली, लोक तांत्रिक मूल्यों, विधेयक लाने, संशोधन कराने, देश के ज्वलंत मुद्दों पर बहस करना, बजट निर्माण आदि प्रक्रिया के बारे में प्रयोगात्मक और मौखिक विश्वलेषण किया जाएगा। उन्होंने कहाकि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्याम नारायण सिंह, रिचा सिंह, अवनीश यादव, आयुषी श्रीमाली, राहुल दूबे अपने विचारों को रखेंगे। इस दौरान अमित सिंह, शिवराज शर्मा आदि मौजूद रहे।