{"_id":"59d28eee4f1c1bae538b56ac","slug":"201506971374-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी शिक्षा से बन सकते हैं आत्म निर्भर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी शिक्षा से बन सकते हैं आत्म निर्भर
Updated Tue, 03 Oct 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। बथुआ स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में सोमवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। दीक्षांत समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने वर्ष 2017 में उर्तीण छात्रों को अंकपत्र एंव डिप्लोमा प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किया। मुख्य अतिथि ने तकनीकी शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा प्राप्त करके आत्म निर्भर बन सकते हैं।
राज्यमंत्री ने कहा कि सभी छात्रों को आपस में एक दूसरे से इंटरनेट के माध्यम से जुड़े रहने की आवश्यकता है। सरकार कौशल विकास के माध्यम से लोगों को आत्मनिर्भर बना रही है। इस दौरान मुख्य अतिथि को तुलसी का पौधा दे कर सम्मानित किया गया। नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने तकनीकी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य राकेश वर्मा ने प्रगति रिपोर्ट की जानकारी दी। ब्रांड अंबेसडर रविशंकर तिवारी और सुदीप सोनी को सम्मानित किया। समारोह में प्रथम बैच के अमरनाथ गुप्ता, शिवराम मिश्र, विजयशंकर दूबे, सोमनाथ भारती, बुद्घिराम सिंह, धरणीधर पांडेय, जलील अहमद आदि शामिल हुए। संचालन डा. विजय तिवारी और रेनू कमल ने किया। इस दौरान राम कुमार विश्वकर्मा, बसंत लाल, धीरज कुमार, अजय कुमार, रमेशचंद दीक्षित, आरबी पटेल, चंदेश्वर सिंह, प्रदीप यादव आदि शामिल रहे।