{"_id":"59a076e94f1c1bcc4c8b4813","slug":"201503688425-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर लाइट से जगमगाएंगे गांवों में मुख्य बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलर लाइट से जगमगाएंगे गांवों में मुख्य बाजार
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुुर। गांवों के मुख्य बाजारों को सौर ऊर्जा से जगमग किया जाएगा। सभी ब्लॉकों केदो प्रमुख बाजारों को पंडित दीन दयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजना से रौशन किया जाएगा। प्रमुख सचिव आलोक कुुमार ने जिलाधिकारी से इसका सर्वे कराने को कहा है। लाइट्स जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति के अनुमोदन के बाद लगेगा।
सरकार बिजली पर निर्भरता को कम कर रही है। वैकल्पिक ऊर्जा का इस्तेमाल बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। लाइनें पुरानी और जर्जर होने के कारण ग्रामीण इलाकों में अक्सर बिजली गुल होती रहती है। इसको देखते हुए सरकार ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों को सौर ऊर्जा से जगमग करने का फैसला लिया है। योजना के पहले चरण में हर ब्लाक के एक या दो प्रमुख बाजार में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। इसका पत्र मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी को भेजा है। ग्रामीण बाजारों में शाम को रौशनी होने पर कानून-व्यवस्था की समस्या भी कम होगी और कारोबार भी बढ़ेगा। स्ट्रीट लाइट में 75 वाट का सोलर माड्यूल, 12 वोल्ट की प्लेट और बैटरी और एलईडी लाइट्स लगाई जाएंगी। लाइट यूपी नेडा द्वारा लगाई जाएंगी। नेडा के संजय कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है, जिसमें सीडीओ, बीडीओ, नेेडा अधिकारी होंगे। खंड विकास अधिकारियों से बाजरों का चयन करने को कहा गया है। कमेटी की संस्तुति के बाद उन बाजारों की सूची शासन को भेजी जाएगी। वहां से बजट आने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इनसेट
दीन दयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत प्रत्येक ब्लॉक के दो मुख्य बाजारों में स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। योजना से मुख्य बाजारों में प्रकाश की समुचित व्यवस्था हो सकेगी। इसके लिए खंड विकास अधिकारियों को स्थान चयन करने का निर्देश दिया गया है, जिसकी सूची शासन को भेजी जाएगी। - प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन