फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   लाइफ लाइन एक्सप्रेस में होगा हर मर्ज का इलाज

लाइफ लाइन एक्सप्रेस में होगा हर मर्ज का इलाज

Sat, 26 Aug 2017 12:47 AM IST
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
लाइफ लाइन एक्सप्रेस में होगा हर मर्ज का इलाज

विज्ञापन
मिर्जापुर। लाइफ लाइन एक्सप्रेस में होने वाले विभिन्न रोगों का इलाज करने का दिन निर्धारित कर दिया गया है। लिहाजा रोगी के इलाज के लिए तय गई तारीख पर ही पहुंचें। ट्रेन में 29 अगस्त से 18 सितंबर इलाज किया जाएगा। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे ने शुक्रवार को यह जानकारी पत्रकारों को दी।
उन्होंने बताया कि लाइफ लाइन एक्सप्रेस में अंतरराष्ट्रीय ख्याति ुके चिकित्सकों द्वारा जिले के मरीजों का इलाज किया जाएगा। ट्रेन बिहार के अररिया जिले में जाने वाली थी लेकिन केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनु्िप्रया पटेल के प्रयास के चलते यह सुविधा मिर्जापुर जनपद को मिल गई। उन्होंने बताया कि इसके लिए कुल 18 चिकित्सकीय टीमें हैं जो कैंसर, पोलियों, कान, आंख, मिर्गी, परिवार नियोजन, दांत, कटे फटे होठ के मरीजों का परीक्षण करेंगी। जिला चिकित्सालय व सीएचसी पीएचसी के स्टाफ भी लगाए गए हैं। मौके पर मौजूद कैंसर की विशेषज्ञ डा. महक सिक्का ने कहा कि महिलाएं स्तन कैंसर व गर्भाशय के कैंसर की जांच अवश्य कराएं।
विज्ञापन

सीएचसी, पीएचसी पर मरीज 29 अगस्त से पहले पहुंचकर अपना नाम और अपने रोग के बारे में दर्ज करा सकते हैं। सीएमओ डा. उमेश यादव ने बताया कि जिला चिकित्सालय के बगल में बने नए भवन में सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक मरीजोें की जांच होगी। 29 अगस्त से एक सितंबर तक नेत्र परीक्षण होगा। आपरेशन छह सितंबर तक होगा। पोलियों के रोगियों का परीक्षण 13 से 14 सितंबर और आपरेशन 14 से 16 सितंबर तक किया जाएगा। कटे होठ व जले मरीजों का परीक्षण 13 से 14 सितंबर और आपरेशन 14 से 15 सितंबर तक होगा। छह से नौ सितंबर तक कान के रोगियों की जांच की जाएगी जबकि इसका आपरेशन सात से 12 सितंबर तक किया जाएगा। लाफलाइन एक्सप्रेस में 30 अगस्त से 12 सितंबर तक स्त्री रोग, ब्रेस्ट एवं सरवाइर्कल कैंसर की जांच होगी। इनका आपरेशन 17 से 18 सितंबर को किया जाएगा। 30 से 12 सितंबर तक मुंह के कैंसर की जांच होगी और 17 व 18 सितंबर को आपरेशन किया जाएगा। वहीं 15 व 16 सितंबर तक मिर्गी रोगियों की जांच व उपचार किया जाएगा। आठ से 14 सितंबर तक दांतों के रोगियों का परीक्षण एवं उपचार होगा। दो से आठ सितंबर तक परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत जांच व उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed