{"_id":"598f4ec24f1c1b51368b4a60","slug":"201502564034-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री से सम्मानित हुए डीपीआरओ बालेशधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री से सम्मानित हुए डीपीआरओ बालेशधर
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शनिवार को इलाहाबाद में गंगा ग्राम सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के जिला पंचायत राज अधिकारी बालेशधर द्विवेदी को स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र और 20 हजार रुपये से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रधानों को स्वच्छता का महत्व बताया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिलाधिकारी कंचन वर्मा को भी मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। नमामि गंगे योजना के तहत गंगा के किनारे के गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाया जा रहा है। खुले में शौच मुक्त अभियान को सफल बनाने वालों को सम्मानित किया गया। गंगा ग्राम सम्मेलन में एडीओ पंचायत संतोष कुमार, एडीओ पंचायत प्रदीप सिंह, संतोष कुमार, राजेश कुमार सिंह, प्रधान उर्मिला देवी, गोवर्धन सिंह, श्याम लाल, राजेश सिंह, आराधना शुक्ला ने जिले का प्रतिनिधित्व किया। डीपीआरओ ने कार्यक्रम के दौरान गंगा किनारे के गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाने में किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बता दें कि नमामि गंगे योजना के तहत गंगा किनारे के गांवों को खुले में शौच मुक्त करने का अभियान चल रहा है। अभियान के तहत गंगा किनारे के गांवों के लोगों में जन जागरुकता लाकर शौचालय बनवाने और उपयोग का प्रयास किया जा रहा है।