{"_id":"598b5d294f1c1bfb618b4694","slug":"201502305577-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय का ताला बंद, सड़क पर घंटों खड़े रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय का ताला बंद, सड़क पर घंटों खड़े रहे बच्चे
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। बघेल की गली स्थित हिंदू बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को विवाद में एक पक्ष द्वारा ताला बंद कर दिया गया। इससे बाद दूसरे दिन सुबह जब स्कूल के छात्राएं विद्यालय गए तो देखा कि विद्यालय के गेट पर ताला लटक रहा था। काफी देर खड़ा रहने के बाद बच्चों ने प्रदर्शन करना शुरु कर दिया। प्रधानाचार्य ने यूपी 100 पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विद्यालय का ताला खोलवा कर बच्चों को विद्यालय में प्रवेश कराया तब बच्चों की पड़ाई शुरु हो सकी।
मंगलवार को हिंदू बालिका विद्यालय की छुट्टी हो जाने के बाद जब सभी लोग घर चले गए तो एक पक्ष के द्वारा स्कूल में ताला जड़ दिया गया। अगल बगल के लोगों ने इसकी सूचना प्रधानाचार्य को दी। उन्होंने मामले की जानकारी शहर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बैठा कर काफी देर तक समझाया लेकिन जब कोई रास्ता नहीं निकला तो दोनें पक्षों को दूूसरे दिन नगर मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना अपना पक्ष रखने को कह कर घर भेज दिया। बुधवार को स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे जब स्कूल पहुंचे तो देखा कि मेन गेट पर ताला लटक रहा है। कुछ ही देर में विद्यालय में पढ़ने वाले सैकड़ों बच्चे सड़क पर जमा हो गए। बच्चे लगभग एक घंटे सड़क पर खड़े रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने आने के बाद यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर विद्यालय का ताला खोलवा कर बच्चों कों प्रवेश करा कर पठन पाठन शुरू कराया।
इनसेट
विद्यालय में कोई विवाद नहीं है कुछ लोगों के द्वारा ताला बंद किया गया था। जिसे पुलिस द्वारा खुलवाया गया है। अब पठन पाठन सुचारु रूप से चल रहा है।
फूलचंद यादव
जिला विद्यालय निरिक्षक