{"_id":"640e1a172b3a21fb1a06d556","slug":"201-couples-got-married-in-mass-marriage-mirzapur-news-c-20-1-99948-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सामूहिक विवाह में 201 जोड़े एक दूजे के हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सामूहिक विवाह में 201 जोड़े एक दूजे के हुए
विज्ञापन
चुनार। क्षेत्र के जय ज्योति इंटर काॅलेज में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 201 जोड़े एक दूजे के हो गए। सामूहिक विवाह में 198 वर-वधुओं ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए, वहीं तीन मुस्लिम जोड़ों का मौलाना ने निकाह कराया। विवाह के बाद समारोह के मुख्य अतिथि विधायक अनुराग सिंह ने सरकार की तरफ से वधू को दिये जाने वाले 35 हजार रुपये का प्रतीक चेक पांच जोड़ों को प्रदान करने के साथ ही उन्हें उपहार आदि भेंट किया। मुख्य अतिथि ने वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए उनके मंगलमय भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवार जो अपनी बेटियों का विवाह समारोह पूर्वक करने में असमर्थ हैं, उनकी इच्छा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन पूरे प्रदेश में समय-समय पर किया जा रहा है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लोग काफी संख्या में लाभान्वित हो रहे हैं।
मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह ने नव विवाहित जोड़ों को शुभकामना देते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलायी जा रही इस योजना का लाभ उठाकर सरकार की मंशा पूर्ण करने में सभी का सहयोग अपेक्षित है। कार्यक्रम का आयोजन नरायनपुर, जमालपुर, सीखड़ व पहाड़ी ब्लाक के साथ ही चुनार एवं अहरौरा नगर पालिका के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष बचाऊ लाल सेठ, पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा, नंदलाल केसरी, अभिलाष राय, आलोक सिंह, जगदीश गुप्ता, रामवृक्ष पाल, आलोक पटेल, बीडीओ नरायनपुर शिव नारायण सिंह, जमालपुर पवन कुमार सिंह, सीखड़ शिवपूजन भारती, श्यामू यादव, संजय वर्मा आदि मौजूद रहे।