फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   200 cc cameras will be installed under operation Drishti

Mirzapur News: आपरेशन दृष्टि के तहत लगेंगे 200 सीसी कैमरे

Wed, 26 Jul 2023 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
200 cc cameras will be installed under operation Drishti
सुरक्षा और यातायात की दृष्टि से नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक पूरे जिले के प्रमुख स्थानों की निगरानी के लिए सीसी कैमरे लगाए जाएंगे। यह पहल पुलिस विभाग की ओर से आपरेशन दृष्टि के तहत की जा रही है। जिसमें पुलिस बैंक, होटल, पेट्रोल पंप व अन्य प्रतिष्ठान के सहयोग से प्रमुख स्थानों पर सीसी कैमरा लगा रही है। कैमरा लग जाने पर पुलिस को अपराध पर नकेल कसने और गतिविधियों में नजर रखने पर आसानी होगी।
विज्ञापन

लूट, हत्या, छिनैती व अन्य अपराध में पुुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए घटना स्थल के आसपास सीसी टीवी कैमरे की तलाश करती है। सीसी कैमरे के फुटेज से पुलिस को आरोपी की शिनाख्त कर उसे पकड़ने के लिए साक्ष्य मिल जाता है। पुलिस की ओर से पूर्व में थाना चौकी और प्रमुख स्थानों पर कैमरा लगाया गया।
विज्ञापन

इसमें कई प्रमुख स्थानों पर कैमरा नहीं लगा है। इसके चलते कई बार अपराधी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके हैं। आपरेशन दृष्टि के तहत पुलिस विभाग ने अब नगर से लेेकर ग्रामीण क्षेत्र में प्रमुख स्थानाें तक सीसी कैमरा लगवा रही है। जिससे की निगरानी की जा सके। नगर में बाटा चौराहा, घंटाघार और बसनही बाजार में कैमरा लगवाया गया है। इसी तरह शहर के अन्य स्थानों पर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....................
कैमरे से चोरी के वाहनों को पकड़ने में होगी आसानी
कछवां। कछवां, क्षेत्र में पुलिस विभाग द्वारा जन सहययोग से नगर पंचायत के विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जा रहा है। इन कैमरों के माध्यम से सड़काें पर होने वाली हर गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। क्षेत्र में पुलिस आपरेशन दृष्टि के तहत करीब 17 सीसीटीवी कैमरे लगाएगी। थाना अध्यक्ष रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि अभी तक नगर पंचायत में 10 कैमरे लगाए जा चुके हैं।
जमुआ कछवा चौराहा, नगर कार्यालय चौराहा, कछवा कृश्चियन त्रिमुहानी,थाना चौराहा, मंगलवारी वार्ड के इंडियन बैंक त्रिमुहानी पर लग चुका है। हाई क्वालिटी के कैमरे लगाए जा रहे है। जो वाहनों के नंबर प्लेट ऑटो रीडिंग करेंगे जब कोई वाहन चोरी होगा तो उसका नंबर कैमरे में इंस्टाल किया जाएगा। जिससे जब चोरी का वाहन कैमरे की नजर में आएगा तो वह उसे डिटेक्ट कर लेगा। गाड़ी की फोटो और लोकेशन की जानकारी देगा। जिसके बाद चोर को पकड़ा जाएगा।

.................................................
वर्जन
जिले में पुलिस थाने, चौकी और अन्य निजी स्थानों को मिलाकर कुल 900 कैमरे लगे हैं। अब आपरेशन दृष्टि के तहत जिले में 200 कैमरे लगाने का लक्ष्य है। कैमरे जन सहयोग से लगवाया जा रहा है। पेट्रोल पंप, बैंक आदि का सहयोग लिया जा रहा है। इन कैमरों का कंट्रोल दुकान के अलावा पास के थानों में भी रहेगा। कैमरों का आनलाइन जोड़ा जाएगा। जिससे पुलिस निगरानी रहेगी। -श्रीकांत प्रजापति, एएसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed