{"_id":"6845d93ad6c13abf9c0211f4","slug":"20-quintal-polythene-was-collected-by-running-a-campaign-in-753-villages-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-134928-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 753 गांवों में अभियान चलाकर एकत्र किया गया 20 क्विंटल पॉलिथीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 753 गांवों में अभियान चलाकर एकत्र किया गया 20 क्विंटल पॉलिथीन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला पंचायतराज विभाग की ओर से रविवार को जिले भर में प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया गया। 753 गांवों में सफाई कराने के साथ 20 क्विंटल, 69 किलोग्राम प्लास्टिक एकत्र की गई। इसके बाद उसे कूड़ा संग्रह केंद्र में पहुंचाया गया।
जिला पंचायतीराज अधिकारी संतोष कुमार ब्लाक प्रमुख मझवां दिलीप कुमार सिंह, जिला कंसलटेंट विनोद कुमार श्रीवास्तव ने बरैनी, रामचंदरपुर में सार्वजनिक स्थानों, सड़क के किनारे पड़े प्लास्टिक उठाकर उसे सुरक्षित किया।
प्लास्टिक मुक्त अभियान के दौरान डीपीआरओ और ब्लाक प्रमुख ने बरैनी में घर-घर पहुंचकर प्लास्टिक से होेने वाले दुष्प्रभावों के बारे में ग्रामीणों को जागरुक किया।
विज्ञापन
उधर सिटी ब्लाक क्षेत्र के कुशहां में सचिव पप्पू मोदनवाल ने ग्राम प्रधान, सफाईकर्मियों के साथ अभियान चलाकर गांव के सार्वजनिक स्थानों, अमृत सरोवर के आसपास उड़ रहे प्लास्टिक को बोरी में सुरक्षित किया।
जिगना, छानबे क्षेत्र के कई ग्राम पंचायतों में जन सहयोग से गांव को प्लास्टिक मुक्त करने का अभियान चलाया गया। भैदपुर, विजयपुर, रायपुर, कोलाही, गोगांव, मिश्रपुर , भौरुपुर अजगना में प्लास्टिक एकत्रित किए गए।
राम अवध पांडेय, संतोष कुमार तिवारी, गुलाम रसूल, विनोद कुमार यादव, केशव प्रसाद यादव आदि ने श्रमदान किया।