फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   20 lakh theft including jewelery and cash

आभूषण व नगदी समेत 20 लाख की चोरी

Mon, 27 Jul 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
20 lakh theft including jewelery and cash
सीखड़। चुनार कोतवाली क्षेत्र के बगहा गांव में रविवार की देर रात चोरों ने सुरेंद्र बहादुर सिंह के घर से 25 हजार नगदी समेत 20 लाख से अधिक के आभूषण की चोरी की। चोरों ने बाक्स को खेत में तोड़कर फेंक दिया। सुबह चोरी की जानकारी होने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ने डाग स्क्वायड और फील्ड यूनिट टीम के साथ छानबीन की।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी सुरेंद्र बहादुर बड़े स्तर पर मिर्च की खेती करते हैं। रविवार की रात चोरों ने दो कमरों में चोरी की। कमरों में आलमारी के ऊपर चाभी पाकर उसे खोला और नकदी और गहना चोरी कर ले गए। इसके बाद दो बक्सा और एक अटैची को 300 मीटर दूर खेत में ले जाकर तोड़ कर महिलाओं का रखा लगभग 20 लाख का गहना चुरा ले गए। सुबह कमरे में सामान बिखरा मिला तो चोरी की घटना की जानकारी घरवालों को हुई। परिजनों ने फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चुनार थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, खैरा चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। 20 लाख से अधिक की चोरी की जानकारी होने पर सीओ लालगंज सुशील कुमार यादव डाग स्क्वाड और फील्ड यूनिट टीम के साथ मौके पर पहुंच कर छानबीन किया। छानबीन में पुलिस को कोई जानकारी हाथ नहीं लगा। सुरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि चोर दो सोने का हार, सोने की चूड़ी, चार सोने की चेन, दो मंगलसूत्र, अगुठी कान का बाली, झुमका पैजनी और 25 हजार नगदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed