फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   20 lakh being transported to Bihar.

Mirzapur News: बिहार ले जा रहे 20 लाख की शराब के साथ तीन गिरफ्तार

Mon, 20 Jul 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
20 lakh being transported to Bihar.
मिर्जापुर। अहरौरा पुलिस ने वनस्थली महाविद्यालय, ग्राम मानिकपुर के पास वाहन चेकिंग के दौरान दो चारपहिया वाहनों में छिपाकर बिहार ले जा रहे 488 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। बरामद शराब की 20 लाख रुपये बताई गई है। जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) राजकुमार मीणा ने पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।
विज्ञापन

राजकुमार मीणा ने बताया कि सूचना के आधार पर अहरौरा पुलिस ने वनस्थली महाविद्यालय, ग्राम मानिकपुर के पास वाहन चेकिंग के दौरान दो चार पहिया वाहनों को रोका। इस दौरान सूर्य प्रताप शुक्ला निवासी जैतपुर थाना नगर उटारी, जिला गढ़वा (झारखंड), अनिल यादव निवासी रामपुर थाना अदलहाट और सत्यम कुमार निवासी अरंगी थाना मेराल, जिला गढ़वा (झारखंड) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों से बिहार ले जाई जा रही 488 बोतल विभिन्न ब्रांड की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सूर्य प्रताप शुक्ला और सत्यम कुमार कार से मिर्जापुर आते हैं। अनिल के माध्यम से विभिन्न दुकानों से अंग्रेजी शराब खरीदकर उसे वाहन में लादकर बिहार ले जाकर अधिक दाम पर बेचते हैं। पुलिस के अनुसार, अनिल यादव ग्राम जिगना स्थित कंपोजिट वाइन शॉप पर सेल्समैन है। आरोपियों ने यह भी बताया कि परिवहन के दौरान वे वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed