फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   20 candidates will fight for one seat

एक सीट के लिए संघर्ष करेंगे 20 प्रत्याशी

Mon, 19 Apr 2021 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
20 candidates will fight for one seat
मिर्जापुर। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्रों की जांच पूरा होने के बाद 44 वार्ड में 883 उम्मीदरवार मैदान में हैं। 931 नामांकन पत्रों की जांच में तीन विभिन्न कारणों से निरस्त कर दिए गए। 45 ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली । इस प्रकार अब एक पद के लिए 20 से अधिक प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन

इसमें छानबे प्रथम व छानबे द्वितीय के साथ हलिया तृतीय के एक उम्मीदवार का पर्चा निरस्त किया गया था। इसी प्रकार सीखड़ प्रथम में एक, द्वितीय में दो, मझवां द्वितीय में पांच, तृतीय में तीन, कोन द्वितीय में चार व छानबे चतुर्थ में दो प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया। इसी तरह लालगंज द्वितीय में एक तृतीय में दो, हलिया तृतीय में एक तथा पटेहरा कला द्वितीय व तृतीय में एक- एक प्रत्याशी ने अपना नाम वापस लिया। राजगढ़ द्वितीय में एक, जमालपुर प्रथम व द्वितीय में एक- एक तथा तृतीय में दो, चतुर्थ में एक तथा पंचम में दो उम्मीदवारों ने पर्चा वापस लिया। नरायनपुर तृतीय में एक तथा चतुर्थ में सबसे अधिक पांच लोगों ने नाव वापस लिया। इसी प्रकार पहाड़ी तृतीय में एक, सिटी प्रथम में एक, द्वितीय में दो, चतुर्थ में एक तथा सिटी पंचम में तीन उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस लिया। एडीएम भू- राजस्व हरिशंकर यादव ने बताया कि शासनादेश के तहत नामांकन पत्रों की जांच कराई गई। शेष वैध नामांकनों की संख्या 883 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed