फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   196 corona infected with 174 detainees and two staff found from jail

जिला कारागार से 174 बंदी व दो स्टाफ समेत मिले 196 कोरोना संक्रमित

Wed, 29 Jul 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
196 corona infected with 174 detainees and two staff found from jail
मिर्जापुर। जिले में बुधवार को लगातार 31 दिन कोरोना संक्रमियों की संख्या ने सारा रिकार्ड तोड़ते हुए दोहरा शतक के करीब पहुंच गया। मंगलवार और बुधवार को जिला कारागार में हुए जांच में 174 बंदी और दो स्टाफ पाजिटिव पाए गए। 20 अन्य पाजिटिव जिले के विभिन्न स्थानों से है। बुधवार को को 196 पाजिटिव मिले है। 196 पाजिटिव मिलने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 707 हो गई है। इसके बाद डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 310 हो गई है। एक्टिव केस 385 है। कोरोना से अब तक 12 लोगों की से मौत हो चुकी है। 265 लोग होम हाईसोलेशन में है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का कहर जारी है। प्रवासियों के आने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना तेजी से फैला। इसके बाद कोरोना ने नगर में पांव पसारने लगा। प्रतिदिन मिल रहे मामले में ज्यादातर केस नगर के रहते है। तीन दिनों से जिला कारागर में कोरोना के मरीजों की संख्या अंधाधुन बढ़ रही है जिला कारागार में 182 लोग संक्रमित है। सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि बुधवार की दोपहर तक जिला कारागार में 78 और जिले में 20 अन्य पाजिटिव केस मिले थे। बुधवार को जिला कारागार में हुई सभी बंदियों की जांच के बाद 98 पाजिटिव मरीज और मिले है। इसके बाद बुधवार को कुल 196 पाजिटिव मिले है। इसमें 176 जिला कारागार से मिले है। इसमें 174 बंदी और दो स्टाफ है। इसके अलावा दुर्गा देवी मोहल्ले से एक महिला, सांई धाम कालोनी से एक पुरुष, पटेहरा भदौहा सक एक पुरुष व दो महिला, चुनार से दो पुरुष, लालगंज से एक महिला, जिनोदपुर जमालपुर से एक पुरुष, बजरडीहा से एक महिला, जिगना से तीन पुरुष, विजयपुर से एक पुरुष, रामपुर धोबही से तीन महिला, बाउली तिराहा विंध्याचल से एक पुरुष, जिला अस्पपताल से एक पुरुष, घंटाघर से एक पुरुष है। बुधवार को कोई डिस्चार्ज नहीं हुआ है। जिले में अब तक 19 हजार 337 लोगों का सैंपल लिया जा चुका है। 16 हजार 810 की रिपोर्ट आई है। दो हजार 527 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिला कारागार में मंगलवार को 215 और बुधवार को 366 लोगों का एंटीजेन कीट से जांच की गई। जिले में अब तक चार हजार 815 की एंटीजेेन कीट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 98 हाट स्पाट है। इसमें 38 ग्रामीण और 60 शहरी क्षेत्र में है। 265 लोग होम आईसोलेशन में है।
विज्ञापन

तीन दिनों से जिला कारागार में कोरोना के मरीज मिल रहे है। बड़ी बात ये कि किसी को कोई लक्ष्ण नहीं है। जिला कारागार में मंगलवार को डिप्टी जेलर, एक हेड वार्डर और चार वार्ड के पाजिटिव पाए जाने पर जिला कारागार में एटीजेन कीट से जांच की गई। मंगलवार को 215 की जांच हुई। इसमें 78 और बुधवार को 366 लोगों की जांच की गई। इसमें 98 लोग पाजिटिव मिले है। कुल मिलाकर जिला कारागार में 182 लोग पाजिटिव मिल चुके है। इसमें 174 बंदी और बाकी अन्य स्टाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर। जेल अधीक्षक अनिल राय ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से जेल के अंदर ही आठ, 9 और 10 नंबर बैरक को खाली कराकर पॉजिटिव पाए गए बंदियों को जेल आइसोलेशन में रखा गयसा है। अन्य लोगों की जांच हो रही है। पाजिटिव पाए जाने पर उन्हें भी इन बैरकों में रखा जाएगा। किसी प्रकार का लक्षण प्रकट होने या बीमारी बढ़ने पर उन्हें अस्पताल भेजा जाएगा। छह स्टाफ जो अस्पताल भेजे गए हैं। उन्हें भी कोई लक्षण नहीं है। उन्हें भी होम आइसोलेश किया जाएगा। बंदियों को सुबह अदरक वाली चाय और शाम को काढ़ा दिया जा रहा है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एंबुलेंस विभाग के एमटी को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ओपी सिंह के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया। पॉजिटिव पाए गए मरीज को आईसोलेशन में भर्ती कर दिया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ डीके सिंह ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी व अन्य सेवाएं बंद कर 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पूरे अस्पताल को सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।

कोविड-19 सैंपल जांच आने के बाद हलिया बाजार सहित भटवारी बाजार सील किया गया। हलिया भटवारी, शहजी गांव में नौ पाजिटिव मिलने के बाद माता चौराहा महादेव च भटवारी चौराहे को बुधवार को सील कर दिया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अभिषेक जायसवाल ने बाजार को सैनिटाइजेशन कराया। प्रभारी थानाध्यक्ष अमित सिंह ने हलिया भटवारी बाजार को सील कर दिया। बाजार सील होने के बाद बाजार वासियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed