{"_id":"5cd9be01bdec2207284204e4","slug":"191557773825-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेताओं का रुप धारण कर बच्चों ने निकाली झांकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेताओं का रुप धारण कर बच्चों ने निकाली झांकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। महुवरिया स्थित किड्स इंटरनेशनल स्कूल में मतदाता जागरूकता के दौरान बच्चों ने झांकियां निकाल लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने एक अनूठी पहल करते हुए राहुल गांधी, नरेंद्र मोदी, अरविंद केजरीवाल, मायावती, अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी आदि नेताओं के रूप धारण कर झांकी निकाली।
बच्चों ने हाथों में मतदाता जागरुकता से संबंधित तख्तियों पर लिखे श्लोगन और नारों के बीच मम्मी, पापा के साथ ही आम मतदाताओं को 19 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में बढ़चढ़कर मतदान करने के लिए जागरूक किया। स्कूल के डायरेक्टर इमरान खान ने कहा बच्चे देश के भविष्य हैं। बच्चों के द्वारा दिया संदेश दूर तक जाता है। उन्होंने आए बच्चों के अभिभावकों से होने वाले मतदान में निर्भिक होकर मतदान किए जाने का आह्वान किया। इस अवसर पर नाजमीन खां, फरहीन जमाल, नेहा केशरवानी, शीबा खां, सुरभि ठाकुर, महिमा, शीला, मंजू व शकील आदि मौजूद रहे।