फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सब काम छोड़ देई, चल सखी वोट देई

सब काम छोड़ देई, चल सखी वोट देई

Thu, 28 Mar 2019 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
सब काम छोड़ देई, चल सखी वोट देई
मिर्जापुर। जिले में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में मतदान होना है। इसके लिए जिला प्रशासन ने अभी से ही कमर कस ली है। स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता के लिए कई आयोजन किए जा रहे हैं जिससे मतदान के प्रति मतदाताओं में जागरूकता बढ़े और वे वोट देने के लिए घरों से निकल कर मतदान बूथों तक जाएं। इसी क्रम में पांच अप्रैल को मतदाता जागरूकता कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। इसके लिए अभी से ही तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिले में कुल 2089 मतदान केंद्र हैं। इसी को आधार बनाकर 2089 कलश तैयार किए जा रहे हैं जिनको लेकर महिलाएं अथवा कन्याएं विंध्याचल में कलश यात्रा निकालेंगी। यह कलश तीन रंगों में रंगा होगा। तिरंगे में सबसे ऊपर केसरिया, उसके बाद सफेद और अंत में हरा रंग होगा। इन पर मतदान के लिए नारे भी लिखे होंगे। मसलन, सब काम छोड़ देई, चल सखी वोट देई। इसी तरह के अन्य नारे भी होंगे। कलश ले जाने वाली महिलाएं इसको विंध्याचल के रोडवेज परिसर से शुरू कर मां विंध्यवासिनी मंदिर तक पहुंचाएंगी। यह यात्रा पुरानी वीआईपी मार्ग से मां विंध्यवासिनी मंदिर तक जाएगी। रोडवेज परिसर में ही इन कलशों को तैयार किया जा रहा है। इस बार जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले में 75 फीसद अथवा उससे अधिक मतदान हो। पिछले लोकसभा चुनाव में मात्र 58 फीसद मतदान ही हुआ था। इसको इस बार बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed