{"_id":"5c266d95bdec22570860b3aa","slug":"191546022293-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज कराने पर हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज कराने पर हुई मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौरा (मिर्जापुर)। क्षेत्र के मानिकपुर गांव में अपहरण का फर्जी मुकदमा दर्ज करने के बाद हुई मारपीट में पुलिस ने दोनों पक्षों से पांच लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग की आशंका में शुक्रवार को चालान कर जेल भेज दिया। मानिकपुर गांव निवासी शीला देवी पत्नी राजेंद्र प्रसाद ने गुरुवार शाम को पुत्री के अपहरण का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दिया । पुलिस ने पीडिता की मा की तहरीर पर पटीदार के आधा दर्जन लोगों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया।
शीला देवी ने बताया कि उसकी बीस वर्षीय पुत्री को जबरन गायब कर दिया गया था। गायब हुई लड़की शुक्रवार को सुबह घर वापस आ गई। इसके बाद जिनके ऊपर मुकदमा दर्ज कराया गया था उन लोगों ने दूसरे पक्ष से मारपीट कर ली। इसमें पुलिस ने शुक्रवार को एक पक्ष से महेंद्र, ओमप्रकाश, सुरेश एवं दूसरे पक्ष से राजेश एवं संदीप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दूसरी तरफ नवीन मंडी समिति अहरौरा में सब्जी लेने की बात पर हुए विवाद में राजेंद्र व किशन निवासी पट्टी कला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।