{"_id":"5b6de4184f1c1ba43e8b65c3","slug":"191533928472-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलो इंडिया स्कीम से बनेगा मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलो इंडिया स्कीम से बनेगा मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई खेलो इंडिया योजना के तहत जिले में मल्टी परपज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का निर्माण किया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल की पहल पर इस योजना से जिले में विभिन्न खेलों से संबंधित सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
जिले के पटेहरा कलां गांव में 3.31 करोड़ रुपये की लागत से खेलों के लिए मल्टी परपज हाल का निर्माण होगा। यहां विभिन्न खेलों से संबंधित सुविधाएं विकसित की जाएंगी ताकि जिले के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मिल सके और यहां से तैयार खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकें। परियोजना को लेकर जल्द ही भारत सरकार की विशेषज्ञों की एक टीम जिले में दौरा करेगी और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देगी। इसके बाद काम शुरू होगा। अनुप्रिया पटेल का कहना है कि देश में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई ‘खेलो इंडिया’ एक महत्वपूर्ण स्कीम है। इसके तहत सरकार ऐसे खिलाड़ियों का सहयोग करना चाहती है, जिन्हें खेल से प्यार है और जो समर्पण भाव से खेलते हैं। कहा कि पटेहरा कला गांव में मल्टी परपज हाल का निर्माण होने से उभरते खिलाड़ियों को जनपद में ही बेहतर प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी। इसमें बॉलीबाल, कबड्डी, भारोत्तोलन, कुश्ती, रस्साकसी, बैडमिंटन, जिमनास्टिक आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा।