{"_id":"5b5229644f1c1bc57a8b581c","slug":"191532111204-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों ने पॉलीथीन की निकाली शव यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों ने पॉलीथीन की निकाली शव यात्रा
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनार। पॉलिथीन के इस्तेमाल पर सरकार की ओर से प्रतिबंध लगाने के बाद पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उपजिलाधिकारी चुनार अविनाश त्रिपाठी के नेतृत्व में तहसील और नगर पालिका के कर्मचारियों ने शुक्रवार को पॉलिथीन की शव यात्रा निकालकर लोगों को जागरूक किया। पॉलिथीन का इस्तेमाल बंद कर पर्यावरण से नाता जोड़ने की अपील की।
उपजिलाधिकारी ने कहा कि पॉलिथीन का प्रयोग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसका इस्तेमाल न स्वयं करें और न ही दूसरों को करने दें। नगर के दुकानदारों को चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार के खानपान के सामानों को पॉलिथीन में न दें। यदि किसी दुकानदार निर्देशों का उल्लंघन करता है तो उसके ऊपर जुर्माना लगाया जाएगा या उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। पालिका कार्यालय से निकली शव यात्रा में शामिल पालिका कर्मी ध्वनि विस्तारक यंत्र से पॉलिथीन का इस्तेमाल छोड़ना है और स्वच्छता से नाता जोड़ना है। पॉलिथीन से नाता तोड़ो पर्यावरण से नाता जोड़ो। अपने नगर को ना करो मैला, साथ में लेकर आओ थैला आदि नारे लगा रहे थे। पॉलिथीन की शव यात्रा नगर पालिका से शुरू होकर तहसील मार्ग से सद्दूपुर मोहना, गोलाबाजार, चौक बाजार, लालदरवाजा, बैंक मार्ग होते हुए पुन: नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। जागरूक रैली में तहसीलदार ओमप्रकाश उपाध्याय, जलकल अवर अभियंता सौरभ सिह, शैलेंद्र सिंह यादव, संदीप कुमार, राहुल, गौरव पांडेय, संतोष कुमार, कन्हैया लाल आदि मौजूद रहे।