फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   यूनिसेफ की टीम ने सेनेटरी उत्पादन केंद्र का किया निरीक्षण

यूनिसेफ की टीम ने सेनेटरी उत्पादन केंद्र का किया निरीक्षण

Thu, 19 Jul 2018 11:28 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
यूनिसेफ की टीम ने सेनेटरी उत्पादन केंद्र का किया निरीक्षण
मिर्जापुर। यूनिसेफ की टीम ने गुरुवार को सेनेटरी उत्पादन केंद्र, वाश इन इंस्टीट्यूशन, स्कूल, आंगनबाड़ी और हेल्थ फैसिलिटी का निरीक्षण किया। यूनिसेफ की टीम ने विकास खंड सिटी परिसर स्थित पंचायत उद्योग अघौली में सेनेटरी उत्पादन केंद्र का निरीक्षण किया। टीम में शामिल प्रतिभा सिंह, मंची कंति, कुमार विक्रम ने निरीक्षण के दौरान सेनेटरी नैपकीन की गुणवत्ता बढ़ाने और वजन हल्का करने का सुझाव दिया। प्रतिभा सिंह ने कहा कि सेनेटरी नैपकीन का पैकेट आकर्षक बनाया जाए, जिससे सेनेटरी नैपकीन के प्रति महिलाओं का ध्यानाकर्षण हो सके। टीम के सदस्यों ने किशोरियों से बातचीत की और उन्हें जागरूक किया। उद्योग केंद्र के प्रबंधक अरुण मिश्र ने टीम के सदस्यों को उद्योग केंद्र में सेनेटनी नैपकीन के निर्माण आदि के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि प्रतिदिन महिलाएं एक हजार सेनेटरी नैपकीन का उत्पादन करती हैं। प्रति माह लगभग 30 हजार सेनेटरी नैपकीन तैयार होते हैं। बताया कि एक पैकेट में छह पीस नैपकीन होते हैं जिसकी लागत लगभग 15 रुपये है। केंद्र पर एक सुपरवाइजर आराधना मौर्य और छह कर्मचारी प्रतिदिन काम कर रहे हैं। वर्तमान में लगभग 11 हजार पैकेट का स्टाक पड़ा हुआ है। मांग आते ही आपूर्ति की जाएगी। यूनिसेफ की टीम ने केंद्र की व्यवस्था और कार्यों की सराहना की। इस दौरान जिला समन्वयक विनोद श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत विनोद कुमार, मधुश्री पांडेय, शुभ्रा पांडेय, मंडल कोआर्डिनेटर अजित कुमार तिवारी, बीसी मनीष पांडेय, विभा पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाल संसद देख प्रभावित हुई टीम: राजगढ़ । यूनिसेफ की टीम ने राजगढ़ के धनसिरिया स्थित प्राइमरी और उच्च प्राथमिक स्कूल में भी निरीक्षण किया। टीम प्राइमरी स्कूल का बाल संसद देख बहुत प्रभावित हुई। टीम के प्रतिभा सिंह, स्वाती मन्जकांची, कुमार विक्रम, अजित सिंह ने मॉडल स्कूलों में स्वच्छता, कंप्यूटर एवं टेलीविजन के माध्यम से दी जा रही शिक्षा का निरीक्षण किया। इस दौरान कान्वेंट स्कूल की तर्ज पर अंग्रेजी माध्यम से की जा रही पढ़ाई पर स्कूल के बच्चों से पूछताछ की। टीम ने शिक्षा, मिड डे मील, स्वच्छता, शौचालय और उसका प्रयोग, शौच के बाद हाथ धोने आदि का निरीक्षण किया। मंडलीय कोआर्डिनेटर ने बताया कि व्यवस्थाओं के बाद बच्चों के नामांकन में इजाफा हुआ है। इसके बाद टीम ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय लूसा का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधान अखिलेश्वर सिंह, खंड विकास अधिकारी पंचायत राजेश सिंह, विशाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed