{"_id":"5b254a074f1c1ba76e8b82dc","slug":"191529170439-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपा पुल से संचालन हुआ बंद, नाविकों की चांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपा पुल से संचालन हुआ बंद, नाविकों की चांदी
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनार/कछवां। स्थानीय क्षेत्र के बालूघाट से मेड़िया घाट व भटौली से बरैनीघाट पर लोक निर्माण विभाग द्वारा आम जनमानस के आवागमन के लिए बनाया गया पीपा पुल 15 जून की अर्धरात्रि से बंद कर दिया गया। पुल बंद होने से लोगों को गंगा आर-पार करने में अब मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अब लोग आने जाने के लिए मोटर वोट और नावों का सहारा लेने के लिए मजबूर हो गए है।
चुनार संवाददाता के अनुसार गंगाघाट पर दो मोटर वोट का परिचालन बालूघाट से व दो मोटर वोट मेडिया घाट से शुरू करा दिया है जो नाकाफी है। पीपा पुल से लोगों का अल सुबह और देर रात आना जाना लगा रहता था लेकिन मोटरबोड का परिचालन सूर्योदय से प्रारंभ होकर सूर्यास्त के समय बंद कर दिया जा रहा है। मोटर वोट की कम संख्या होने के कारण आने जाने वाले लोगों की भीड़ इकट्ठा हो जा रही जिससे मोटर वोट पर चढ़ने के लिए लोगों में धक्का मुक्की हो रही है। चिलचिलाती इस धूप में लोग गंगाघाट पर दोनों तरफ खड़े रहकर मोटर वोट के आने की प्रतिक्षा करने को मजबूर होना पड़ रहा है। कछवां संवाददाता के अनुसार, बरैनी घाट से भटौली घाट तक पहुंचने के लिए तपते धूप में लंबी दूरी तय करना पड़ रहा है। मात्र कुछ मीटर गंगा पार करने में लोगों को घंटो समय जाया करना पड़ रहा है। गंगा घाट पर यात्रियों के मजबूरियों का फायदा इन दिनों नाविको के द्वारा उठाया जा रहा है। मोटर वोट पर लोगों को बाइक को चढाने व उतारने वाले नाविकों की चांदी कट रही है। सुविधा शुल्क के नाम मनमानी कर रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन से मोटर वोट की संख्या और बढाने की मांग किया है।