फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   विंध्यधाम में भक्तों का जनसैलाब उमड़ने से पूरा नगर रहा जाम

विंध्यधाम में भक्तों का जनसैलाब उमड़ने से पूरा नगर रहा जाम

Mon, 30 Apr 2018 11:45 PM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
विंध्यधाम में भक्तों का जनसैलाब उमड़ने से पूरा नगर रहा जाम
शास्त्रीपुल पर लगा जाम
चील्ह। बुद्ध पूर्णिमा पर विंध्यधाम में उमड़ी दर्शनार्थियों की भीड़ के चलते सोमवार को पूरे नगर में जाम लगा रहा। मिर्जापुर-औराई, चील्ह-गोपीगंज, मिर्जापुर-इलाहाबाद, मिर्जापुर-रीवा मार्ग, विंध्याचल नगर आदि सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में राहगीरों के अलावा एंबुलेंस भी फंसी रही। सुबह से शाम छह बजे तक लगे जाम को खुलवाने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। शाम साढ़े छह बजे जाम खत्म हुआ।
विज्ञापन

विंध्यधाम में बुद्ध पूर्णिमा पर मां के दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त आए थे। भक्तों की भीड़ और वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण नगर की सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। मिर्जापुर-औराई मार्ग, चील्ह-गोपीगंज मार्ग सहित विन्ध्याचल व मिर्जापुर शहर में प्रवेश के मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब दस घंटे तक लगे जाम से यात्रियों को भारी संकट का सामना करना पड़ा। जाम में विदाई कराकर लौट रहे कई नवदंपती फंसे रहे। जाम में घंटों फंसे राहगीर गर्मी में पेयजल के लिए तरस गए। पानी व खाद्य सामग्री नहीं मिलने पर बसों में सवार यात्रियों ने हंगामा भी किया। किसी तरह छोटे बच्चों को पानी उपलब्ध कराया गया। दस घंटे तक लगे जाम की सूचना पाकर चील्ह, कटरा तथा यातायात पुलिस पहुंची लेकिन तत्काल जाम नहीं खुल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed