फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   महिलाओं को चूल्हे के धूंए से मिलेगी निजात

महिलाओं को चूल्हे के धूंए से मिलेगी निजात

Fri, 20 Apr 2018 11:56 PM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं को चूल्हे के धूंए से मिलेगी निजात
महिला को गैस का चूल्हा देते नगर पालिका अध्यक्ष मनोज
मिर्जापुर। विकास खंड सिटी के हनुमान पड़रा में उज्ज्वला दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मझवां विधायक सुचिष्मिता मौर्य और जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने ग्रामीण महिलाओं को गैस कनेक्शन का वितरण किया। मझवां विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता खासकर महिलाओं के लिए काम कर रहे हैं। चूल्हे के धुंए से उबारने की पहल प्रधानमंत्री मोदी ने की और इससे निजात दिलाई। अब महिलाएं बिना धुंए के खाना पका सकती हैं। इस दौरान स्वच्छता बेबी, किशोरियों के लिए इज्जतघर मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें हाथ में मेंहदी से इज्जतघर का चित्र बनाया और नारा लिखा तथा रक्षा के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पीडी हरिचरण सिंह, डीसी अनय मिश्रा, संजय पांडेय, उप निदेशक कृषि डा. अशोक उपाध्याय, डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी, डीएसओ उमेशचंद्र, डीपीओ पीके सिंह, बीडीओ सुनील तिवारी ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसके बादछानबे के दत्तीपट्टी गांव में भी पात्र महिलाओं को गैस कनेक्शन वितरित किया गया। हयातनगर स्थित शाहिद भारत गैस एजेंसी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने 100 महिलाओं को गैस कनेक्शन का वितरण किया। इस दौरान प्रोपराईटर फैशल फारूकी, रमा पांडेय, अखिलेश शुक्ला, कीर्ति मुंदड़ा, संगीता मिश्रा आदि मौजूद रहे। गुुरसंडी में विंध्यवासिनी गैस सर्विस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को गैस कनेक्शन का वितरण किया गया।
विज्ञापन

जमालपुर: ग्राम स्वराज अभियान के तहत उज्ज्वला दिवस का आयोजन सभी ब्लॉकों में किया गया। जिसमें उज्ज्वला योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। चुनार में मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने पीडीएनडी इंटर कॉलेज में 137 पात्र लाभार्थियों को गैस कनेक्शन का वितरण किया। लोढ़वा गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में भाव्या एचपी ग्रामीण वितरक गैस ओडी के कैंप में जमालपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष किशोर सिंह ने 30 लोगों को नि:शुल्क गैस का वितरण किया।
विज्ञापन

सीखड़ में उज्ज्वला दिवस पर मेड़ियां मैदान में भाजपा सीखड़ मंडल अध्यक्ष रवींद्र नारायण सिंह और सरस्वती भारत गैस एजेंसी चुनार के आलोक सिंह द्वारा नि:शुल्क 125 लोगों को गैस कनेक्शन दिया गया। कछवां में ऊषा भारत गैस ग्रामीण वितरक और जिला कार्यकारणी सदस्य मनोज पांडेय द्वारा 101 पात्र महिलाओं को गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। मड़िहान के जमुई में 51 महिलाओं को गैस कनेक्शन सिलेंडर चूल्हे वितरित किए गए। अदलहाट में मड़िहान विधायक रमा शंकर सिंह पटेल ने प्रभा गैस एजेंसी द्वारा कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय पथरौरा में 162 गरीब महिलाओं को नि:शुल्क गैस वितरण किया। राजगढ़ में आरती इंडेन ग्रामीण वितरक के नेतृत्व में 165 नि:शुल्क गैस कनेक्शन का वितरण किया। वितरण दिनेश वर्मा और राजकुमार ने किया। जिगना क्षेत्र के कलना गहरवार गैपुरा में त्रिभुवन भारत गैस ग्रामीण वितरक द्वारा 125 पात्र महिलाओं को गैस कनेक्शन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed