{"_id":"5ab543dc4f1c1bb8758b728b","slug":"191521828828-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"द यात्रा निकाल स्वच्छता को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द यात्रा निकाल स्वच्छता को किया जागरूक
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
नमामि गंगे के तहत रैली निकाल कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते बच्चे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। गंगा स्वच्छता पखवार के तहत शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में पदयात्रा निकाल कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय की ओर से नेशन मिशन फार क्लीन गंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 31 मार्च तक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार पदयात्रा शुरू होने के पूर्व पं. कृपा शंकर चतुर्वेदी ने गंगा को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया। पदयात्रा पक्का घाट, त्रिमोहानी से घंटाघर तक निकाली गई। नितिन अवस्थी ने कहा कि गंगा को स्वच्छ और अविरल बहने में ही कल्याण है। संचालन करते हुए स्वच्छ भारत मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक संजय सिंह ने उत्साहवर्धन किया। कहा कि जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक, चित्रकला प्रतयिोगिता और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इस दौरान सत्येंद्र, विक्रम, अनीता, काजल, श्वेता, दिव्यांश, कमल किशोर आदि मौजूद रहे।