{"_id":"5a3418cf4f1c1ba7678c1c6d","slug":"191513363663-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेले में उमड़े युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार मेले में उमड़े युवा
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। अनगढ़ स्थित क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय पर शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में बिनुथना फर्टिलाइजर्स वाराणसी, श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी मिर्जापुर एवं आईडीबीआई इंश्योरेंस कंपनी वाराणसी ने प्रतिभाग किया। साथ ही विभिन्न पदों के लिए 200 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया ।
सहायक निदेशक सेवायोजन ने बताया कि रोजगार मेले में बिनुथना फर्टिलाइजर्स, वाराणसी द्वारा 80, आईडीबीआई इंश्योरेंस कंपनी वाराणसी द्वारा 80 एवं श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी मिर्जापुर द्वारा 40 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है। इसके लिए सेवायोजन कार्यालय द्वारा प्रयास किया जा रहा है। ऐसे आयोजन आगे भी होते रहेंगे। रोजगार मेले में गोपाल प्रसाद, पवन कुमार, आनन्द कुमार, सुभाष सिंह, केके कुशवाहा, महेश कुमार, मनोज कुमार सिंह, जगदीश सोनकर, कमलेश पांडेय, राम उजागिर, राम लोलारख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन