{"_id":"5a1c5ed14f1c1b4e718b5e07","slug":"191511808721-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान को सफल बनाने के लिए जागरूकता जरूरी: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान को सफल बनाने के लिए जागरूकता जरूरी: डीएम
Updated Tue, 28 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। केबी कॉलेज में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत ग्राम सचिवों की कार्यशाला आयोजित किया गया। उद्घाटन करने के बाद मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए जागरूकता जरूरी है। बिना जागरूकता के अभियान सफल नही बनाया जा सकता है।
दूसरी पाली में जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे ने कहा कि स्वच्छता अभियान एक बहुत बड़ा काम है। इसका लाभ अगली पीढ़ी को मिलेगा। परियोजना निदेशक डा. हरिचरण सिंह ने सचिवों की स्वच्छ भारत मिशन और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। जिला पंचायत राज अधिकारी बालेशधर द्विवेदी ने कार्यशाला के उद्देश्य, सचिवों से अपेक्षाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके बाद डीएम और सीडीओ ने उनके कार्यों की समीक्षा की। जिला समन्वयक विनोद श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत राजेश कुमार सिंह, संतोष कुमार, विजय कुमार मौर्य, अशोक दूबे, पियूष, अभय राज, धनंजय सिंह, प्रदीप सिंह, हेमचंद्र यादव ने खुले में शौच मुक्त अभियान के तहत हो रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दिया। कार्यक्रम के दौरान डीसी सत्येंद्र कुमार, रतन कुमार, फरक अब्बास, बीसी मनीष पांडेय, कीर्ति, विभा बिंद मौजूद रहे।