फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   अक्षय नवमी कल, आज के दिन होती है आंवले के पेड़ की पूजा

अक्षय नवमी कल, आज के दिन होती है आंवले के पेड़ की पूजा

Sat, 28 Oct 2017 12:26 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
अक्षय नवमी कल, आज के दिन होती है आंवले के पेड़ की पूजा

विज्ञापन
विंध्याचल। अक्षय नवमी 29 अक्तूबर को मनाई जाएगी। इस दिन लोग आंवला के पेड़ के नीचे परिवार के साथ खाना बनाते व खाते हैं। पं.त्रियोगी नारायण मिश्रा मिट्ठू ने बताया कि चरक संहिता में लिखा है कि अक्षय नवमी को महर्षि च्यवन ने आंवला खाया था, जिससे उन्हें पुन: नव यौवन प्राप्त हुआ था। इसी मान्यता के अनुसार लोग आज के दिन आंवला का सेवन करते हैं। शास्त्र के अनुसार आंवला का रस प्रतिदिन पीने से पुण्यों में बढ़ोत्तरी होती है और पाप नष्ट होते हैं।। पद्म पुराण के अनुसार इस दिन द्वापर युग की शुरूआत ह़ुई थी। अक्षय नवमी पर आंवला के वृक्ष के पूजन का बड़ा महत्व है। ऐसी मान्यता है कि कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की नवमी में दान पुण्य करने से अन्य माह में पड़ने वाली नवमी से ज्यादा फलदायी होती है। इस दिन विधि विधान से पूजा करने से संतान की प्राप्ति होती है। आज के दिन आंवला वृक्ष के नीचे भोजन करने का विधान है। भोजन करने के दौरान अगर आंवला का एक भी पत्ता खाने में गिर जाए तो मंगल सूचक होता है। पुराणों के अनुसार भोजन करने के दौरान आने वाला वर्ष मंगल कामना लेकर आता है और आरोग्यता प्रदान करता है। इसका शुभारंभ देवी लक्ष्मी ने किया था। वैज्ञानिकता की बात करें तो आंवला का वृक्ष धरा का वो फल है, जिसमें विटामिन सी पाया जाता है। जलाकर राख कर देने के बावजश्ूद इसमें मौजूद रहने वाले विटामिन नही खत्म होता है। इस बार रविवार को अक्षय नवमी पड़ने के कारण कुछ लोग उसके पूर्व ही आंवला के पेड़ के नीचे भोजन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed