{"_id":"59bd77e04f1c1b27688b4ee7","slug":"191505589216-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा से नहीं जोड़ा जाए 14वां व राज्य वित आयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा से नहीं जोड़ा जाए 14वां व राज्य वित आयोग
Updated Sun, 17 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय परिसर में उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की बैठक अक्षयबरनाथ यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कई माह का वेतन प्रिया साफ्ट के कारण रुकने पर नाराजगी जताया। उन्होंने कहा कि चतुर्थ राज्य वित्त और 14 वें वित्त आयोग की धनराशि को मनरेगा से नहीं जोड़ा जाए।
ग्राम पंचायत अधिकारी अक्षयवर नाथ यादव ने कहा कि विगत कई माह से रोके गए वेतन को जारी किया जाए। चतुर्थ राज्य वित्त और 14 वें वित्त आयोग की धनराशि को मनरेगा से नहीं जोड़ा जाए। यदि कोई भी खंड विकास अधिकारी दबाब बनाने का प्रयास करता है तो संगठन भारत सरकार की गाइड लाइन के अनुसार संघर्ष करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि खंड विकास अधिकारियों की देन है कि प्रदेश में मनरेगा योजना की सीबीआई जांच हो रही है। जिला मंत्री पियूष दूबे ने कहा कि संगठन में एकता आवश्यक है। ग्राम पंचायत में हो रहे निर्माण कार्यों का प्राक्लन जेई आरईएस और जेई एमआई से ही बनवाया जाए। किसी भी तकनीकी सहायक से प्राक्कलन राज्य वित्त और 14 वां वित्त का नहीं बनवाया जाए। ग्राम पंचायत अधिकारियों की तैनाती पंचायत राज एक्ट में निहित व्यवस्था के अनुसार गृह ब्लॉक में ही करें। बैठक में विनोद कुमार मिश्र, प्रदीप सिंह, मनोज यादव, हरिशंकर पांडेय, ओम प्रकाश सिंह, पंकज वर्मा, अविनाश गुप्ता, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन