{"_id":"59bace5e4f1c1bb0688b49d2","slug":"191505414750-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी से व्यापारियों ने लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी से व्यापारियों ने लगाई गुहार
Updated Fri, 15 Sep 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर।फुटकर की समस्याओं से जूझ रहे व्यापारियों ने बैंकों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की। व्यापारियों ने बताया कि बैंक इन दिनों एक, दो, पंाच, दस रुपये के सिक्कों को नहीं ले रहे हैं। इस वजह से ग्राहक व थोक व्यापारी भी इन फुटकर पैसों को लेने से मना कर रहे हैं। जिसकी वजह से व्यापारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
गुरुवार को व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के तत्वावधान में शहर के व्यापारी फुटकर की समस्याओं को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। जहां इन्होंने बैंक प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। फोरम के विजय गुप्ता ने कहा कि एक, दो, पांच और दस रुपये का सिक्का बाजारों में न चलने से व्यापारियों को परेशानी हो रही है। बैंकों के स्तर से भी सिक्कों को जमा नहीं किया जा रहा है। जिसकी वजह से आम आदमी भी इन सिक्कों को नहीं ले रहे हैं। ऐसे में व्यापारियों को समस्याएं हो रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से व्यापारियों व बैंकों के साथ संयुक्त बैठक कर समस्या का समाधान करने की मांग की। व्यापारी रवि गुप्ता ने बताया कि कई सामानों पर प्रिंट रेट होने के कारण ग्राहक भी फुटकर ही पैसे दे रहे हैं। ऐसे में हम लोगों को इनके पैसों को लेना मजबूरी है। जबकि बैंक प्रबंधन की ओर से पैसों को नहीं लिया जा रहा है। इस वजह से समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से परेशानी से निजात दिलाने की मांग की है। इस अवसर पर हिमांशु अग्रहरि, गुंजन बरनवाल, अमन, उमंग, संदीप, सुनील, गणेश आदि मौजूद थे।