{"_id":"5974ecc14f1c1b205d8b46fc","slug":"191500835009-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबने से युवक की मौत
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिगना। विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के अतरैला गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने दौड़ कर तालाब में कूद कर जान दे दिया। बताया जाता है कि विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के नकटा गांव निवासी दया शंकर का 21 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार की तबीयत लगभग सात वर्ष से खराब चल रही थी। परिजन रविवार को एक बजे दिन अरविंद को लेकर अतरैला गांव में ओझाई कराने लाये थे । ओझाई शुरू होते ही युवक भड़क गया और दौड़ कर थोड़ी दूर पर स्थित एक तालाब में कूद गया। जबतक लोग उसे बचा कर बाहर निकालते तब तक डूब चुका था। पीछे पीछे दौड़े आ रहे परिजनों के शोर पर जुटे ग्रामीणों ने आधे घंटे के प्रयास के बाद शव को बाहर निकाला ।पुलिस को सूचना दी गई है । मृतक के पिता दयाशंकर ने विंध्याचल पुलिस को तहरीर दिया कि उसका लड़का अरविंद कुमार विजयपुर के पांडेय स्थित अपने बहन के घर आया था और अतरैला गांव स्थित एक तालाब में नहाने गया था। इसी बीच डूब कर उसकी मौत हो गई।