{"_id":"596918a84f1c1b1e0d8b46c4","slug":"191500059816-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमान्य स्कूल का संचालन होने पर होगा एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमान्य स्कूल का संचालन होने पर होगा एफआईआर
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चील्ह। कोन ब्लॉक में बगैर मान्यता के स्कूलों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। ऐसे विद्यालयों को बंद कराया जा रहा है। संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट भी लिखाने की तैयारी है। खंड शिक्षा अधिकारी कोन डा. प्रभाशंकर पांडेय ने कहा कि बीएसए कार्यालय में मान्यता के लिए आवेदन करने वाले अमान्य स्कूल का संचालन बंद करा दिया। उनका कहना था कि मान्यता मिलने के बाद ही उसे चालू करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान कई स्कूलों का संचालन बंद कराया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी अमान्य स्कूलों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाए हुए हैं। बीएसए ने मान्यता मिलने तक सभी अमान्य स्कूलों का संचालन बंद करने का निर्देश दिया है। बीएसए के निर्देश के बाद खंड शिक्षाधिकारी कोन डा. प्रभाशंकर पांडेय ने कोन ब्लॉक के 18 अमान्य स्कूलों को नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी करने के बाद विद्यालयों का निरीक्षण भी शुरु कर दिया है। निरीक्षण के दौरान सरस्वती ज्ञान मंदिर महंगीपुर, शिवम् शिक्षण संस्थान,ब एचएन पब्लिक स्कूल हुसैनीपुर को बंद करा दिया। वहीं एसके बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज श्रीपट्टी, बीपीएस पब्लिक स्कूल मझिगवां एव आशिर्वाद सनराइज कावेंट स्कूल लखनपुर को जल्द ही बंद करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया की अमान्य विद्यालय 15 जुलाई तक संचालन बंद करें अन्यथा शासन के अनुसार वैधानिक कार्रवाई के साथ ही जुर्माना व एफआईआर दर्ज कराया जाएगा। बीईओ ने कहा कि क्षेत्र के अभिभावक अपने बच्चों का स्कूल में नाम लिखाते समय मान्यता की जांच अवश्य कर लें।
विज्ञापन