फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   184 samples taken in six months, only 11 during the festive season

Mirzapur News: छह महीने में लिए 184 नमूने, त्योहारी सीजन में मात्र 11

Tue, 25 Aug 2026 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
184 samples taken in six months, only 11 during the festive season
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिर्जापुर। जिले में खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन की टीम ने जनवरी से लेकर जून माह तक कुल 184 नमूने इकट्ठे किए थे लेकिन त्योहारी सीजन में जुलाई और अगस्त में दो दिन की जांच में कुल 11 नमूने लिए गए।
स्वतंत्रता दिवस के बाद कोई अभियान नहीं चला जबकि रक्षाबंधन पर्व भी आने वाला है। इस पर्व पर बड़ी मात्रा में मिठाइयों की खपत होती है।
जनवरी 2026 से 30 जून 2026 तक खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 560 दुकानों का निरीक्षण कर 185 खाद्य पदार्थों के नमूने इकट्ठा किए और जांच के लिए इनको खाद्य विभाग के प्रयोगशाला को भेजा गया।
विज्ञापन

इसमें विधिक नमूनों की 149 रिपोर्ट तथा सर्वे नमूनों की 34 रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। इसमें सात नमूने मानक के विपरीत पाए गए। इनके विरुद्ध न्यायालय में वाद दायर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सत्र में अब तक कुल 43 दुकानदारों पर 1124000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके बाद अभियान की गति धीमी हो गई। जुलाई, अगस्त से त्योहारी सीजन शुरू हो जाता है लेकिन इस समय अभियान की गति मंद हो गई है।

जुलाई मेंं खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन की टीम ने सावन माह को देखते हुए खाद्य वस्तुओं व खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच शुरू की थी।
इसी प्रकार अगस्त में 13 व 14 अगस्त को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जांच कर नमूने लिए थे। इनमें से 13 अगस्त को छह नमूने व 14 अगस्त को पांच नमूने लिए गए थे। इसके बाद से अभियान नहीं चलाया गया।
रिपोर्ट दो महीने के बाद आती है, तब तक खाद्य पदार्थों की खपत हो चुकी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed