{"_id":"5c06c1dfbdec22418454ffd1","slug":"181543946719-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य केंद्रों पर नहीं है एंटी रैबीज सुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य केंद्रों पर नहीं है एंटी रैबीज सुई
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनार (मिर्जापुर)। नगर में दो स्वास्थ्य केंद्र होने के बाद भी किसी भी केन्द्र पर एंटी रैबीज सुई उपलब्ध न होने के कारण तहसील क्षेत्र के विभिन्न अंचलों से सुई लगवाने आए मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी रैबीज सुई उपलब्ध कराने की मांग की। कमोबेश यही हालात जिले के अन्य अस्पतालों का भी है।
नगर के लोवर लाइन स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व चेचरी मोड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तहसील क्षेत्र के जमुई, जमुहार, बरेवां, भरेहठा, रैपुरिया, समसपुर, नुनौटी, बठागांव, धौहा, बकियाबाद, तेंदुआकला, चकईपुरम, घुमपुर सहित अन्य तमाम गांवों के लोग एंटी रैबीज सुई लगवाने व इलाज कराने आते हैं लेकिन स्वास्थ्य केन्द्र पर एंटी रैबीज सुई उपलब्ध न होने के कारण मरीजों को मजबूरन जिला मुख्यालय जाना पड़ता है या फिर उचे दामों पर बाजारों से सुई खरीदनी पड़ती है। क्षेत्र के रामनरेश, मोहनलाल, राजन साहनी, मनोज सोनकर, हरिराम, शंभूनाथ, कंहैयालाल ने जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी से स्वास्थ्य केन्द्रों पर एंटी रैबीज सुई उपलब्ध कराए जाने की मांग की। इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अखिलेश व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. अजय कुमार ने बताया कि एंटी रैबीज सुई उपलब्ध कराए जाने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को अवगत कराया गया है।