फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   मनरेगा मजदूरी के लिए ग्रामीणों का ब्लॉक पर प्रदर्शन

मनरेगा मजदूरी के लिए ग्रामीणों का ब्लॉक पर प्रदर्शन

Fri, 20 Jul 2018 11:56 PM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
मनरेगा मजदूरी के लिए ग्रामीणों का ब्लॉक पर प्रदर्शन
जमालपुर। क्षेत्र के डूही कलां गांव के मनरेगा मजदूरों ने मजदूरी के लाखों रुपये हड़पने की घटना को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर नारेबाजी करते हुए धरना दिया। मजदूरों ने जिलाधिकारी को संबोधित पत्रक खंड विकास अधिकारी को सौंपकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

मजदूरी की रकम हड़कने के विरोध में डूही निवासी अशोक गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मजदूर ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे और प्रदर्शन करने के बाद धरना दिया। मनरेगा मजदूरों ने ग्राम प्रधान पर मजदूरों की मजदूरी के लाखों रुपये मजदूरी डकारने का आरोप लगाया। कहा कि दो वर्ष पहले दो सौ मनरेगा मजदूरों से काम कराया था। प्रत्येक मजदूर ने करीब दो महीने तक मजदूरी की। काम समाप्त होने के बाद मजदूरों ने लगातार चक्कर काटा लेकिन मजदूरी नहीं दी गई। आरोप लगाया कि प्रधान लगातार मजदूरी देने को लेकर टालमटोल कर रहे हैं। इसके चलते मजबूर होकर उन्हें धरना देना पड़ रहा है। गांव के काशी, बब्बन, रामविलास, कल्लो देवी, हीरावती देवी इत्यादि ने बताया कि हम लोगों से मनरेगा के तहत मजदूरी कराई गई और अन्य लोगों का नाम सूची में डाल कर उन्हें भुगतान भुगतान कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी से जांच कराने कि मांग की है। धरना प्रदर्शन में महाराजी देवी, हीरावती देवी, मुन्नी देवी, सोनू, आशा देवी, मालती देवी, बब्बो देवी, काशी, बब्बन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed